प्रेम सिंह तमांग कल शाम चार बजे सिक्किम के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा प्रमुख तमांग दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।
हाल ही में संपन्न सिक्किम विधानसभा चुनाव में, एसकेएम ने 32 में से 31 सीटें जीती हैं। एक सीट सिक्किम डेमोक्रेटिक फ्रंट-एसडीएफ के खाते में गई है। एसडीएफ प्रमुख और सिक्किम के पूर्व मुख्यमंत्री पवन चामलिंग दोनों सीटों से चुनाव हार गए हैं।
सिक्किम क्रांतिकारी मोर्चा एसकेएम के अध्यक्ष और इसके विधायक दल के नेता प्रेम सिंह तमांग अपने मंत्री परिषद के साथ सोमवार को शाम चार बजे राजधानी गंगटोक के पाओजोर स्टेडियम में सिक्किम के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य प्रेम सिंह तमांग और उनके मंत्री परिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यपाल गंगा प्रसाद भी शामिल हो रहे हैं।
वेस्ट इंडीज ने कल रात हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 क्रिकेट मैच में भारत…
रियाद स्थित भारतीय दूतावास ने सऊदी अरब में रह रहे सभी भारतीय नागरिकों से स्थानीय…
दिल्ली सरकार ने नगर निगम के स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए एक हजार…
पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) और एनपीसीआई बीएचआईएम सर्विसेज लिमिटेड ने भीम पेमेंट्स…
भारत ने आज सऊदी अरब के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए पश्चिम एशिया के देशों…
भारत-ब्रुनेई दारुस्सलाम संयुक्त व्यापार समिति (जेटीसी) की तीसरी बैठक द्विपक्षीय व्यापार और आर्थिक सहयोग की…