दिल्ली से लेह और वापस दिल्ली तक सिंधु शिखर कार रैली को कार्मिक प्रमुख वीएडीएम संजय भल्ला ने 10 जून 2024 को नई दिल्ली से हरी झंडी दिखाई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत और उत्तरी राज्यों में समुद्री चेतना के बारे में जागरूकता फैलाना है।
40 नौसैनिकों वाला यह अभियान 18 दिनों में सुदूर क्षेत्रों से गुजरते हुए 3637 किलोमीटर की दूरी तय करेगा।
इस अभियान के दौरान भारतीय नौसेना मुख्य रूप से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के क्षेत्रों में स्कूलों, कॉलेजों और एनसीसी इकाइयों से संवाद करके और चंडीगढ़ में दिग्गजों के साथ बातचीत कार्यक्रम के माध्यम से गौरवान्वित दिग्गजों से मिलकर आउटरीच गतिविधियों को प्राप्त करने में सफल होगी जो भारतीय नौसेना के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी। छात्रों के साथ बातचीत के दौरान, यह दल भारतीय नौसेना में शामिल होने के तरीके के बारे में प्रस्तुतियां देगा और युवाओं को सशस्त्र बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार 2025-26 प्रदान किए। इस…
भारतीय नौसेना के पोत (आईएनएस) त्रिशूल ने अपनी जारी परिचालन तैनाती के तहत 9 नवंबर,…
8वां भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (इमनेक्स-26) 10 से 14 नवंबर 2026 तक विशाखापत्तनम में आयोजित किया…
मूडीज़ रेटिंग्स ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की आर्थिक विकास दर यानी जीडीपी…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 13-14 नवंबर को कर्नाटक और गुजरात का दौरा करेंगे। वे 13 नवंबर…
दूरसंचार विभाग (डीओटी) देश के ग्रामीण, दूर-दराज और कम सुविधा वाले इलाकों में डिजिटल अंतर…