सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन षणमुगरत्नम दो दिन की ओडिशा यात्रा पर आज भुवनेश्वर पहुंचे। ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने बीजू पटनायक अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सिंगापुर के राष्ट्रपति का स्वागत किया। राष्ट्रपति की इस यात्रा का विशेष महत्व है, क्योंकि यह 28 से 29 जनवरी के उत्कर्ष ओडिशा: मेक इन ओडिशा कॉन्कलेव से पहले हो रही है।
आज सिंगापुर के राष्ट्रपति थर्मन शानमुगरत्नम तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा तथा प्रशिक्षण में सहयोग बढ़ाने के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने के अवसर पर उपस्थित रहेंगे, ताकि कौशल विकास पारिस्थितिकी तंत्र को और बेहतर बनाया जा सके, एक नए शहर के विकास के लिए भुवनेश्वर विकास प्राधिकरण और सिंगापुर के सुरबाना जुरोंग के बीच एक समझौता किया जाएगा। सेमीकंडक्टर क्षेत्र में कौशल विकास, हरित हाइड्रोजन कॉरिडोर और पेट्रोकेमिकल और पेट्रोलियम निवेश क्षेत्र के विकास के लिए भी समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…
भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्तावित व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…
एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…
वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…