भारत

असम में पिछले 24 घंटों में पांच और जिलों में बाढ़ का पानी फैलने से स्थिति खराब

असम में पिछले 24 घंटों में पांच और जिलों में बाढ़ का पानी फैलने से स्थिति और भी खराब हो गई है। बाढ़ से 65 राजस्व सर्किलों के 1250 से ज़्यादा गांव प्रभावित हुए हैं और राज्य भर में 12 हजार छह सौ हेक्टेयर से ज़्यादा फसलें बर्बाद हो गई हैं।

असम में पांच लाख से ज़्यादा लोग बाढ़ की पहली लहर से जूझ रहे हैं। पिछले 24 घंटों में होजाई में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई और डिब्रूगढ़ और हैलाकांडी में दो लोग लापता हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार, ब्रह्मपुत्र, बराक और उनकी सभी सहायक नदियाँ खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। पिछले 24 घंटों में बाढ़ ने 89 सड़कों और 4 पुलों के अलावा अन्य बुनियादी ढाँचों को भी नुकसान पहुँचाया है।

राज्य सरकार ने 165 राहत शिविर और 157 राहत वितरण केंद्र खोले हैं। जिला प्रशासन ने बचाव और राहत कार्य के लिए एसडीआरएफ की टीम तैनात की हैं। इस बीच, मौसम विभाग ने असम में कई स्थानों पर तेज़ वर्षा की संभावना जताई है।

Editor

Recent Posts

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

19 मिनट ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

21 मिनट ago

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, भारत और चीन के संबंध पिछले वर्ष की तुलना में आज बेहतर

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा है कि भारत और चीन के संबंध पिछले…

34 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग की समीक्षा की

भारत और सऊदी अरब ने रक्षा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल और शिक्षा…

40 मिनट ago

FCRA रजिस्ट्रेशन कराने के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो अधिकारी पकड़े गए

गृह मंत्रालय से मिली खास जानकारी के आधार पर दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने…

46 मिनट ago

MSME मंत्रालय और MoSPI के बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) के बीच…

48 मिनट ago