बिज़नेस

केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थान और अन्य अनुसंधान एवं विकास संगठनों तथा गैर सरकारी संगठनों के बीच छह समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

वस्त्र एवं विदेश राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में मेगा टेक्सटाइल इवेंट – भारत टेक्स 2025 के एक भाग के रूप में केंद्रीय रेशम बोर्ड के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन – सिल्कटेक 2025 का उद्घाटन किया। वस्त्र सचिव नीलम शमी राव भी इस अवसर पर उपस्थित थीं। सीएसबी-केंद्रीय टसर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, रांची और सीएसबी-केंद्रीय रेशम प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान (सीएसटीआरआई) ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियां – सिल्कटेक 2025 पर इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया।

वस्त्र राज्य मंत्री पाबित्रा मार्गेरीटा ने पूर्वोत्तर राज्यों के विशिष्ट मुगा और एरी रेशम का उल्लेख किया। रेशम उत्पाद मूल्य श्रृंखला में शून्य अपशिष्ट प्रौद्योगिकी को रेखांकित करते हुए उन्होंने गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान और सहयोग द्वारा वस्त्रों का उत्पादन और निर्यात तीन गुना बढ़ाने के माननीय प्रधानमंत्री के आह्वान का हवाला दिया।

वस्त्र सचिव नीलम शमी राव ने रेशम उद्योग के विकास के लिए एकीकृत योजना रेशम समग्र के कार्यान्वयन से रेशम उत्पादन में आये उल्लेखनीय बदलाव को रेखांकित किया। उन्होंने उन्नत प्रौद्योगिकियों द्वारा रेशम के सह-उत्पादों के उपयोग को भी बढ़ावा देने की बात कही।

सम्मेलन के दौरान मार्गेरीटा ने रेशम क्षेत्र में उभरती प्रौद्योगिकियों पर दो स्मारिका सह सार पुस्तिका – सिल्कटेक 2025 और प्रद्यौगिकी विवरणक का भी विमोचन किया। इस अवसर पर अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने केंद्रीय रेशम बोर्ड के अन्य प्रकाशनों का विमोचन किया। सम्मेलन के दौरान, केंद्रीय रेशम बोर्ड के अनुसंधान एवं विकास संस्थान और अन्य अनुसंधान एवं विकास संगठनों तथा गैर सरकारी संगठनों के बीच छह समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।

सम्मेलन में वस्त्र उद्योग के अलावा सौंदर्य प्रसाधन, फार्मा आदि क्षेत्रों में रेशम के इस्तेमाल और प्रचार-प्रसार पर ध्यान केंद्रित किया गया तथा भारत को आत्मनिर्भर बनाने में रेशम उत्पाद श्रृंखला में वैश्विक बाजार के रुझान और सतत नवाचारों पर जोर देते हुए रेशम की गुणवत्ता बढ़ाने में उन्नत प्रौद्योगिकियों पर बल दिया गया।

कार्यक्रम में संयुक्त सचिव (फाइबर) प्राजक्ता एल. वर्मा, वस्त्र मंत्रालय में संयुक्त सचिव अजय गुप्ता और केंद्रीय रेशम बोर्ड के सदस्य सचिव पी. शिवकुमार उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय कृषि मंत्री ने दक्षिण-पश्चिम मानसून, संभावित अल नीनो प्रभाव, जल उपलब्धता, बीज व्यवस्था, फसल रणनीति और राज्यों की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दक्षिण-पश्चिम मानसून, संभावित अल नीनो प्रभाव, जल उपलब्धता,…

27 मिनट ago

DRDO और भारतीय वायु सेना (IAF) ने स्वदेशी रुद्र एम-II वायु-से-सतह मिसाइल का हवाई प्लेटफॉर्म से सफल उड़ान परीक्षण किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) और भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने स्वदेशी रुद्र एम-II…

31 मिनट ago

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत अरुणाचल प्रदेश, झारखंड, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और नागालैंड के साथ सुधार संबंधी समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए

पूरे भारत में टिकाऊ, सुनिश्चित और नागरिक-केंद्रित ग्रामीण पेयजल आपूर्ति की दिशा में एक उल्लेखनीय…

33 मिनट ago

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के लिए महाराष्ट्र में तीसरी पर्वतीय सुरंग का निर्माण सफलतापूर्वक पूरा हुआ

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना में एक महत्वपूर्ण इंजीनियरिंग उपलब्धि के रूप में महाराष्ट्र के पालघर…

38 मिनट ago

भारत और अमरीका के बीच व्‍यापार समझौते के पहले चरण के अधिकांश बिंदुओं पर सहमति बनी

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि भारत और अमरीका के बीच…

23 घंटे ago

मौसम विभाग ने आज कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया

मौसम विभाग ने आज भीतरी कर्नाटक, केरल, माहे, लक्षद्वीप, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में तेज…

23 घंटे ago