Defence News

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह में शुरू हुआ

भारत और मलेशिया के बीच छठा संयुक्त सैन्य अभ्यास हरिमौ शक्ति आज मलेशिया के इपोह में आरंभ हुआ। यह सैन्य अभ्यास 19 से 30 नवंबर, 2026 तक चलेगा।

अभ्यास में दोनों देशों के 120-120 सैन्यकर्मी शामिल हैं। हरिमौ शक्ति द्विपक्षीय सैन्य प्रशिक्षण अभ्यास है, जिसे बारी-बारी से भारत और मलेशिया में आयोजित किया जाता है।

इसका उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र के अधिदेश अध्याय 7 के तहत उप-पारंपरिक अभियानों के संचालन का संयुक्त अभ्यास करना है। इस अभ्यास में आतंकवाद-रोधी अभियानों के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियों के बीच समन्वित कार्रवाई पर विशेष जोर रहेगा। अभ्यास में जंगल और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में समन्वित अभियानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा, जिसमें संयुक्त योजना, सामरिक तालमेल तथा उभरती प्रौद्योगिकियों का इस्तेमाल होगा, जिससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता और अभियानगत प्रभावशीलता बढ़ाई जा सके।

विभिन्न चरणों में आयोजित होने वाले इस अभ्यास की शुरुआत एक-दूसरे की परिचालन प्रक्रियाओं से परिचित होने और पारस्परिक प्रशिक्षण से होगी जिसके बाद संयुक्त सामरिक अभ्यास किए जाएंगे। प्रशिक्षण गतिविधियों में संयुक्त कमान पोस्ट और निगरानी केंद्र स्थापित करना, आतंकवाद-रोधी अभियान, छापेमारी, घेराबंदी और तलाशी अभियान तथा युद्धक इंजीनियरिंग अभ्यास शामिल होंगे। टोही और निगरानी के लिए मानवरहित हवाई प्रणालियों (यूएएस) के एकीकृत इस्तेमाल के साथ ही शत्रु के ड्रोन का पता लगाने और उन्हें निष्क्रिय करने के लिए ड्रोन-रोधी प्रणालियों (सी-यूएएस) क्षमताओं पर विशेष जोर दिया जाएगा।

संयुक्त सैन्य अभ्यास का समापन आतंकवाद-रोधी अभियान के एक काल्पनिक परिदृश्य पर आधारित संयुक्त सटीकता जांच अभ्यास के साथ होगा। इसमें समन्वित जमीनी अभियान, एकीकृत निगरानी और मानवरहित प्रणालियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

हरिमौ शक्ति अभ्यास से दोनों देशों की सेनाओं को रणनीतिक, तकनीकी और प्रक्रियात्मक सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलेगा। इससे दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन क्षमता और आपसी समझ बढ़ेगी। यह अभ्यास भारत और मलेशिया के बीच रक्षा सहयोग तथा द्विपक्षीय सैन्य संबंधों को और सुदृढ़ बनाएगा, जिससे क्षेत्रीय शांति और स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा।

Editor

Recent Posts

पीयूसी सर्टिफिकेट की वैधता में बदलाव, BS-VI वाहनों के लिए रिन्यूअल की अवधि को छह महीने के लिए बढ़ी

सरकार ने विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए प्रदूषण नियंत्रण यानी पीयूसी प्रमाणपत्र की वैधता…

5 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के पुराना किला में प्रथम शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) सभ्यतागत संवाद फोरम का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 नवंबर, 2026 को सायं लगभग 5:30 बजे नई दिल्ली के पुराना…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फिक्की की वार्षिक आम बैठक एवं वार्षिक सम्मेलन का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग…

2 घंटे ago

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्‍ताक्षर किए गए

भारतीय वायु सेना एवं केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय (सीएसयू), नई दिल्ली के बीच अग्निवीरवायु कर्मियों को…

2 घंटे ago

CSIR ने स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को व्यावसायीकरण में तेजी लाने और सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए उद्योगों को सौंपा

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) ने नई दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय में प्रौद्योगिकी हस्तांतरण…

2 घंटे ago