बिज़नेस

SJVN ने 1500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन और 412 मेगावाट के रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन का केन्द्रीकृत परिचालन शुरू किया

एसजेवीएन लिमिटेड ने झाकड़ी, हिमाचल प्रदेश में कंपनी के 1,500 मेगावाट के नाथपा झाकड़ी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) में भारत की पहली बहुउद्देशीय (ताप और विद्युत संयुक्त) हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना का उद्घाटन करने के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। परियोजना में बनने वाली हरित हाइड्रोजन का उपयोग एनजेएचपीएस की उच्च वेग ऑक्सीजन ईंधन (एचवीओएफ) की कोटिंग सुविधा में उसकी दहन ईंधन आवश्यकताओं के लिये किया जायेगा। इसके साथ ही यह 25 किलोवॉट क्षमता के ईंधन सेल के जरिये बिजली भी पैदा करेगा।

देश के इस पहले बहुउद्देशीय (ताप और विद्युत संयुक्त) हरित हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र का उद्घाटन 24 अप्रैल, 2024 को चेयरपर्सन और प्रबंध निदेशक गीता कपूर ने किया। परियोजना के बारे में चेयरपर्सन ने कहा, ‘‘भारत सरकार के राष्ट्रीय हरित हाइड्रोजन मिशन के साथ आगे बढ़ते हुये एसजेवीएन की यह हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना विद्युत क्षेत्र में हरित हाइड्रोजन उत्पादन की बुनियादी सुविधाओं के विकास में तेजी लाने की तैयारी है, इसके साथ ही हरित हाइड्रोजन को एक स्वच्छ उर्जा स्रोत के तौर पर स्थापित किया जा रहा है।’’

अत्याधुनिक तकनीक वाली यह हरित हाइड्रोजन पायलट परियोजना दैनिक आठ घंटे के परिचालन में 14 किलोग्राम हरित हाइड्रोजन उत्पादन को तैयार है। उत्पादन की गई हाइड्रोजन को 12 एम3 की कुल भंडारण क्षमता वाले छह भंडारण टेंकों में 30 बार के दबाव में रखा जायेगा। परियोजना 20 एनएम3/घंटा क्षमता के एल्कालाइन इलेक्ट्रोजाइजर का उपयोग करते हुये हाइड्रोजन का उत्पादन करेगी, जो कि वाधाल, शिमला स्थित एसजेवीएन के 1.31 मेगावाट सौर उर्जा संयंत्र से आपूर्ति की जाने वाली नवीकरणीय उर्जा से संचालित होगी।

बिजली उत्पादन के साथ ही हरित हाइड्रोजन का उपयोग टरबाइन के पानी में रहने वाले हिस्सों में उच्च वेग ऑक्सीजन ईंधन कोटिंग के लिये भी किया जायेगा।

अपनी यात्रा के दौरान एसजेवीएन चेयरपर्सन ने झाकड़ी, हिमाचल प्रदेश, स्थित एनजेएचपीएस नियंत्रण कक्ष से रामपुर एचपीएस की दूर संचालित यूनिट-2 के माध्यम से 1,500 मेगावाट नाथपा झाकरी हाइड्रो पॉवर स्टेशन (एनजेएचपीएस) और 412 मेगावाट रामपुर हाइड्रो पॉवर स्टेशन (रामपुर एचपीएस) के अपनी तरह के पहले केन्द्रीकृत परिचालन का भी उद्घाटन किया। रामपुर एचपीएस का एनजेएचपीएस के साथ टेंडम आपरेटिंग प्रणाली के जरिये सफलतापूर्वक परिचालन किया जा रहा है।

गीता कपूर ने इस सफलता के लिये एनजेएचपीएस की टीम, रामपुर एचपीएस और एसजेवीएन कार्पोरेट मुख्यालय स्थित इलेक्ट्रिकल डिजाइन टीम द्वारा किये गये समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने समूची रामपुर एचपीएस परियोजना को एनजेएचपीएस से ही संचालित करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिये कर्मचारियों से लगातार पूरी लगन के साथ काम करने का आग्रह किया।

एनजेएचपीएस के परियोजना प्रमुख मनोज कुमार, रामपुर एचपीएस के परियोजना प्रमुख विकास मारवाह, इलेक्ट्रिकल डिजाइन विभाग प्रमुख हरीश कुमार शर्मा, और एनजेएचपीएस, रामपुर एचपीएस और कार्पोरेट मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम के दौरान उपस्थित थे।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

1 घंटा ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

1 घंटा ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

1 घंटा ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

1 घंटा ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

1 घंटा ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

1 घंटा ago