भारत

महाकुंभ में अब तक 56 करोड़ 12 लाख श्रद्धालु पवित्र जल में डुबकी लगा चुके

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में लाखों श्रद्धालुओं का आना जारी है, आज दोपहर 12 बजे तक 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने संगम में पवित्र डुबकी लगाई। महाकुंभ में अब तक 56 करोड़ 12 लाख श्रद्धालु पवित्र जल में डुबकी लगा चुके हैं। इस आयोजन के मुख्य आकर्षणों में संगम के पास प्रतिष्ठित बड़े हनुमान मंदिर भी शामिल है। इस मंदिर का सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व बहुत अधिक है, पवित्र स्‍नान के बाद यहां बड़ी संख्‍या में श्रद्धालु आते हैं।

प्रयागराज में संगम किनारे स्थित यह मंदिर बेहद प्रसिद्ध है और यहां हनुमान जी की प्रतिमा लेटी हुई मुद्रा में हैं। जहां केवल मंगलवार और शनिवार के दिन इस मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिलती थी, वहां अब हर दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन कर रहे हैं। धार्मिक मान्यता है कि संगम में स्‍नान के बाद दर्शन करने से बड़ा फल मिलता है। पश्चिम बंगाल से आई अदिती ने अपनी माता के साथ त्रिवेणी संगम में स्नान के बाद मंदिर में दर्शन किए। उन्होंने आकाशवाणी समाचार से कहा कि आस्था की डुबकी लगाने के बाद हनुमान जी के दर्शन करना एक अलग तरह का अनुभव है।

महाराष्ट्र से योगीराज ने व्यवस्थाओं की खूब प्रशंसा की और कहा कि यह अनुभव जिंदगी भर याद रहेगा। उन्होंने कहा कि स्नान के बाद हनुमान जी के दर्शनों से एक अलग ऊर्जा प्राप्त हुई।

पौराणिक कथाओं के अनुसार, संगम में जलस्तर बढ़ने के बाद इस मंदिर में जल भर जाता है और हनुमान जी की प्रतिमा डूब जाती है। इस घटना को लेकर कहा जाता है कि हनुमान जी की प्रतिमा पवित्र जल में स्नान कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

सरकार ने ‘स्माइल’ योजना के माध्यम से व्यापक पुनर्वास और सामाजिक समावेशन को मजबूत किया

सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय, वंचित और हाशिये पर के लोगों के लिए व्यापक पुनर्वास…

2 घंटे ago

UNCCD COP-17 में भारत ने घास के मैदानों और अन्य खुले प्राकृतिक इकोसिस्टम पर पहली बार एक मार्गदर्शिका का शुभारंभ किया

भारत ने 17 अगस्त 2026 को उलानबातर (मंगोलिया) में संयुक्त राष्ट्र मरुस्थलीकरण निवारण सम्मेलन (यूएनसीसीडी)…

2 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन की तंजावुर स्थित शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय के रूबी और सिल्वर जुबली समापन समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज तंजावुर स्थित शास्त्र डीम्ड विश्वविद्यालय (मानित विश्वविद्यालय) परिसर में आयोजित…

2 घंटे ago

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने नए पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की। वसुंधरा राजे सिंधिया,…

4 घंटे ago

हॉकी विश्‍व कप में आज नीदरलैंड्स के अम्‍सटल्फेन में भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से होगा

हॉकी विश्‍व कप में आज नीदरलैंड्स के अम्‍सटल्फेन में भारत का मुकाबला इंग्‍लैंड से होगा।…

5 घंटे ago

भारत ने ब्रिक्स सहयोग की अपनी अध्यक्षता में जन-केंद्रित और मानवता-प्रथम दृष्टिकोण की पुष्टि की

भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता 2026 के अंतर्गत, पर्यावरण कार्य समूह और जलवायु परिवर्तन एवं सतत…

5 घंटे ago