भारत

महाकुंभ के दौरान अब तक 10 करोड़, 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके

महाकुंभ के दौरान अब तक 10 करोड़, 21 लाख से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ 2025 भारत की भव्‍यता और आध्‍यात्मिक जीवंतता का प्रमाण है। इसके आयोजन के लिए अत्‍याधुनिक तकनीक और सतत योजना के साथ वृहत तैयारी की गई।

महाकुंभ का यह संस्‍करण एक सांस्‍कृतिक आदान-प्रदान में एक मानक भी स्‍थापित करता है। अमृत स्‍नान से लेकर आखाड़ों की शोभायात्रा और डिजिटल नवाचारों से लेकर बडे़ पैमाने पर किए गए पहलों तक यह महाकुंभ अतीत और भविष्‍य के बीच सामंजस्‍यपूर्ण मिश्रण को दर्शाता है।

महाकुंभ में आज से तीन दिन का ड्रोन शो शुरू हो रहा है। इसमें आधुनिक तकनीक का उपयोग कर सनातनी परंपरा की धरोहर को दर्शाया जाएगा। महाकुंभ की आध्‍यात्मिक गाथा इसका मुख्‍य आकर्षण होगा। इस शो में देश में बने ढाई हजार ड्रोन शामिल होंगे।

Editor

Recent Posts

बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलकर बुधवार तक आंध्र प्रदेश और यनम तट की ओर बढ़ने की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी के मध्य और दक्षिण-पूर्वी हिस्से में बना कम…

3 घंटे ago

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे ने यात्रियों के लिए परामर्श…

4 घंटे ago

DGHS ने एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों और डिस्पोजेबल सर्जिकल वस्तुओं को दोबारा इस्‍तेमाल नहीं करने की चेतावनी जारी की

स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक-डी.जी.एच.एस. ने सभी सार्वजनिक और निजी स्वास्थ्य देखभाल केंद्रों में एकल-उपयोग चिकित्सा उपकरणों…

4 घंटे ago

भारत ने जॉर्डन में करक के गिरिजाघर पर हमले की निंदा की

भारत ने कल जॉर्डन में करक के गिरिजाघर में हमले की निंदा की है। इस…

4 घंटे ago

पीवी सिंधु ने पेरिस में जापान की हिना अकेची को हराकर फ्रेंच ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची

पीवी सिंधु ने कल पेरिस में जापान की हिना अकेची को रोमांचक मुकाबले में हराकर…

4 घंटे ago