पूर्वी और दक्षिणी प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में भीषण गर्मी के प्रकोप में शनिवार को थोड़ी कमी आई। मौसम विभाग ने इन क्षेत्रों में दो दिनों के बाद भीषण गर्मी से राहत मिलने का अनुमान जताया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि गांगेय पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, ओडिशा और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ‘उष्ण लहर’ से लेकर ‘गंभीर उष्ण लहर’ की स्थिति बनी हुई है, इन क्षेत्रों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इन राज्यों में कम से कम 10 स्थानों पर पारा 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच गया।
आईएमडी के आंकड़ों के मुताबिक इन राज्यों में शुक्रवार को 13 और बृहस्पतिवार को 17 जगहों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया। आंध्र प्रदेश में नंद्याल का तापमान 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) आज कर्नाटक के बेंगलुरु में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और नागर…
विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट संशोधन नियम, 2026 अधिसूचित किया है। इसके तहत 15 वर्ष से…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने यूजीसी-नेट जून 2026 परीक्षा के तीन विषयों अंग्रेजी, वाणिज्य और…
निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा उपचुनावों को देखते हुए ऑल इंडिया…
पुरुष क्रिकेट में भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला 3-0…
भारत 16 सितंबर, 2026 को न्यूजीलैंड की संसद द्वारा पारित विधेयक का स्वागत करता है।…