आईसीसी पुरुष टी-20 क्रिकेट विश्व कप के सुपर 8 मुकाबले में कल रात दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 76 रन से हरा दिया। अहमदाबाद में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 187 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 7 गेंद शेष रहते 111 रन पर ऑल आउट हो गई। शिवम दुबे ने भारत के लिए सर्वाधिक 42 रन बनाए।
वहीं दक्षिण अफ्रिका के लिए मार्को जानसेन ने चार विकेट लिए। इससे पहले दिन में ग्रुप 2 के एक अन्य सुपर 8 मुकाबले में, इंग्लैंड ने श्रीलंका को 51 रन से हरा दिया। प्रतियोगिता में आज शाम 7 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में जिम्बाब्वे का सामना वेस्टइंडीज से होगा।





