भारत

दक्षिण-पश्चिम मानसून के 31 मई तक केरल पहुंचने का अनुमान

दक्षिण-पश्चिम मानसून के इस महीने की 31 तारीख तक केरल पहुंचने की संभावना है। पिछले साल यह आठ जून को केरल पहुंचा था। मौसम विभाग (IMD) ने कहा है कि भारतीय मुख्य भूमि पर दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति केरल में मानसून की शुरुआत से चिह्नित होती है और यह गर्म और शुष्क मौसम से बरसात के मौसम में परिवर्तन को दर्शाता है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर.के. जेनामणि ने बताया कि परिस्थितियाँ अनुकूल हैं और मानसून के समय पर पहुंचने की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के रविवार के आसपास दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में आगे बढ़ने की संभावना है। रविवार तक तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, केरल और कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर तेज वर्षा जारी रहने की संभावना है।

इस बीच, आज से राजस्थान, गुजरात पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी रहने की संभावना है। देश के पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्र में आज गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा। 18 और 19 मई को दिल्ली, झारखंड, गांगेय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भीषण गर्मी जारी रह सकती है।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

8 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

8 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

8 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

9 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

9 घंटे ago