भारत

दक्षिण पश्चिम मानसून देश के सभी हिस्‍सों में पहुंच गया

दक्षिण पश्चिम मॉनसून देश के सभी हिस्‍सों में पहुंच गया है। मॉनसून ने पूर्व निर्धारित समय से छह दिन पहले ही देश में दस्‍तक दे दी है। मौसम विभाग ने कहा है कि मॉनसून राजस्‍थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्‍सों में भी पहुंच गया है। गुजरात, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, असम, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और मेघालय के अलग-अलग स्थानों पर बहुत तेज वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, असम और मेघालय में बहुत तेज वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने उत्तराखण्ड के कुमाऊ क्षेत्र में आज कहीं-कहीं बहुत तेज से अत्यधिक बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। हमारी संवाददाता ने बताया है मूसलाधार वर्षा की चेतावनी के मद्देनज़र कुमाऊं क्षेत्र के सभी जिलों में आज विद्यालयों और आगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है।

उत्तराखण्ड में मॉनसून पूरी तरह पहुंच चुका है। राज्य के अधिकतर हिस्सों में आज सुबह से ही रूक-रूककर हल्की से मध्यम बारिश हो रही है। प्रदेश में कहीं-कहीं भारी बारिश की भी ख़बर है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के कुमाऊं मण्डल में बहुत भारी से अत्यधिक भारी बारिश का रेड अलर्ट चार जुलाई तक जारी रहेगा। भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए आम जनता और पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है।

मानसून बिहार के सभी हिस्सों में सक्रिय है जिससे राज्य के कई हिस्सों में अत्‍याधिक वर्षा हो रही है। हिमालय के तराई क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नेपाल से निकलने वाली नदियां पूरी तरह उफान पर हैं।

असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है। राज्‍य के 19 जिलों में छह लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं। भारी बारिश और अरुणाचल प्रदेश के निचले सुबनसिरी बांध से अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के कारण असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गई है।

अरुणाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। राजधानी ईटानगर और पापुम पारे जिले में प्रशासन ने स्कूलों को अगले पांच दिनों तक बंद रखने की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

ODI क्रिकेट मैच में विराट कोहली और शुभमन गिल के शतक की बदौलत भारत ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

तिरुवनंतपुरम में पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट मैच में भारत ने वेस्‍टइंडीज को आठ विकेट से…

28 मिनट ago

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित, मुख्यमंत्री योगी ने राहत और बचाव कार्य चलाने के निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

32 मिनट ago

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है

देश आज शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती मना रहा है। भगत सिंह का जन्म…

47 मिनट ago

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-(SIR) के कार्यक्रम में संशोधन किया

निर्वाचन आयोग ने दिल्ली में जारी विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. के कार्यक्रम में संशोधन किया है।…

59 मिनट ago

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत जीवनरक्षक दवाओं और चिकित्सा सामग्री की एक खेप भेजी

भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के अंतर्गत काबुल के सरकारी अस्पताल के लिए जीवनरक्षक…

1 घंटा ago

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित

आज से शुरू होने वाली तीन दिन की देशव्यापी बैंक हड़ताल स्थगित कर दी गई…

1 घंटा ago