भारत

इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना: मौसम विभाग

मौसम विभाग ने कहा है कि इस महीने के अंत में दक्षिण-पश्चिम मानसून के केरल में प्रवेश करने की संभावना है। पिछले कुछ दिनों से राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हो रही हल्‍की बारिश से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने दो जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने मलप्पुरम और वायनाड जिलों में तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथनमथिट्टा, इडुक्की, कोट्टायम और एर्नाकुलम सहित 10 अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में एक या दो स्थानों पर 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। दक्षिण केरल तट और लक्षद्वीप क्षेत्र के आसपास 45 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इस दौरान मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है। रविवार से बारिश और तेज हो जाएगी। अगले सप्ताह विभिन्‍न जिलों में अत्‍यधिक वर्षा होने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

अंतररष्‍ट्रीय शांति-सुरक्षा और संपर्क सुविधा उभरती शक्तियों के लिए महत्‍वपूर्ण एजेंडा: विदेश मंत्री डॉ. जयशंकर

विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा है कि अंतररष्‍ट्रीय शांति और सुरक्षा, आपूर्ति श्रृंखला…

13 घंटे ago

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर बातचीत का पांचवा दौर शुरू करेंगे

भारत और कनाडा कल से ओटावा में प्रस्‍तावित व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सी. ई. पी.…

13 घंटे ago

एशिया खेल 2026 का समापन, भारत ने 85 मेडल के साथ पदक तालिका में हासिल किया चौथा स्थान

एशिया खेल 2026 का जापान के नागोया में आधिकारिक समापन हो गया है। इस दौरान…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने नई दिल्ली में महापर्व क्षमापना समारोह को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज विज्ञान भवन, नई दिल्ली में भगवान महावीर स्मारक समिति…

13 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने भारत मंडपम में ICSI के 58वें स्थापना दिवस को संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में भारतीय कंपनी सचिव…

13 घंटे ago

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया

वायुसेना ने आज कई शहरों में सेखों भारतीय वायु सेना मैराथन आयोजित किया। इनमें दिल्ली,…

17 घंटे ago