अंतर्राष्ट्रीय

स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट में टेक्सास से प्रक्षेपित होने के कुछ ही मिनटों बाद हुआ विस्‍फोट

एलन मस्क के स्पेसएक्स स्टारशिप रॉकेट में टेक्सास से प्रक्षेपित होने के कुछ ही मिनटों बाद विस्‍फोट हो गया। इस अभियान की यह इस साल की लगातार दूसरी विफलता है। 403 फुट का रॉकेट आज तड़के सफलतापूर्वक उड़ान भर गया, लेकिन संपर्क खोने से पहले इसका ऊपरी चरण नियंत्रण से बाहर हो गया। दक्षिण फ्लोरिडा और बहामास में मलबा गिरता देखा गया। स्पेसएक्स ने इस विफलता को एक तेज अनिर्धारित विघटन बताया।

अंतरिक्ष यान को एक घंटे की उड़ान के बाद हिंद महासागर के ऊपर पृथ्वी की कक्षा में फिर से प्रवेश करना था। चालक रहित रॉकेट ने नियंत्रण खो दिया और अटलांटिक के ऊपर विस्फोट हो गया, विफलता की जांच चल रही है। स्टारशिप अब तक का सबसे बड़ा, सबसे शक्तिशाली रॉकेट है, और मंगल ग्रह पर उपनिवेश स्थापित करने की एलन मस्क की महत्वाकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण है। नासा को उम्मीद है कि चंद्रमा पर लौटने के लिए अपने आर्टेमिस मिशन के लिए मानव चंद्र लैंडर के रूप में अंतरिक्ष यान के संशोधित संस्करण का उपयोग किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सहकारिता मंत्रालय ने सहारा के वास्तविक जमाकर्ताओं के दावों के त्वरित निपटान के लिए CRCS-सहारा रिफंड पोर्टल को पुनः बहाल किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘सहकार से समृद्धि’ के विजन तथा केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री…

26 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुंबई में आयोजित ‘ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026’ का उद्घाटन किया। सभा…

41 मिनट ago

भारत-कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत

भारत और कुवैत विभिन्न क्षेत्रों में रणनीतिक साझेदारी प्रगाढ़ करने पर सहमत हो गए हैं।…

2 घंटे ago

कनाडा ने 600 से ज़्यादा अमरीकी चीजों पर 50% तक शुल्‍क लगाया

कनाडा ने अमरीका की 600 से ज़्यादा चीजों पर 50 प्रतिशत तक जवाबी शुल्‍क लगाया…

2 घंटे ago

अमरीका ने अपने युद्धपोत पर हमले के बाद फारस की खाड़ी में ईरान के 5 तेल टैंकर नष्ट किए

अमरीका और ईरान के बीच लगातार हमलों के कारण पश्चिम एशिया में तनाव तेज़ी से…

2 घंटे ago

एनसीएससी ने संगरूर के रहने वाले गुलजार सिंह की मौत के मामले में पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (एनसीएससी) ने पंजाब के संगरूर जिले के रहने वाले गुलजार सिंह…

2 घंटे ago