श्रीलंका की टीम आईसीसी टी20 क्रिकेट विश्वकप से बाहर हो गई है। कोलंबो में सुपर-8 के मैच में न्यूज़ीलैंड ने श्रीलंका को इकसठ रन से हरा दिया। न्यूजीलैंड के एक सौ उनहत्तर रन के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की टीम एक सौ सात रन पर ही सिमट गई। कप्तान मिचेल सैंटनर ने सर्वाधिक सैंतालिस रन बनाए और एक विकेट भी लिया।
अहमदाबाद में आज दोपहर 3 बजे वेस्टइंडीज का मैच दक्षिण अफ्रीका से और चेन्नई में शाम 7 बजे भारत का सामना जिम्बाब्वे से होगा।





