भारत

श्रीलंका सेना के कमांडर ने दक्षिण पश्चिमी कमान, जयपुर का दौरा किया; द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को मजबूती मिली

श्रीलंका सेना के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल बीकेजीएम लसांथा रोड्रिगो ने 11 से 14 जून 2025 तक भारत की अपनी आधिकारिक यात्रा के दूसरे दिन जयपुर में दक्षिण पश्चिमी कमान मुख्यालय का दौरा किया।

लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो का दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने क्षेत्रीय सुरक्षा, संयुक्त प्रशिक्षण पहल, क्षमता विकास और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान जैसे क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित करते हुए आपसी हित के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो ने कमान मुख्यालय में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ भी बातचीत की, परिचालन अनुभवों पर विचारों का आदान-प्रदान किया और दोनों सेनाओं के बीच सहयोग बढ़ाने के अवसरों की चर्चा की।

अपने सैन्य कार्यक्रमों के अतिरिक्त, लेफ्टिनेंट जनरल रोड्रिगो सैन्य एवं विरासत स्थलों का दौरा करेंगे, जहां वे भारत की समृद्ध सैन्य एवं सांस्कृतिक विरासत का अवलोकन करेंगे।

इस दिन का समापन लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह द्वारा गणमान्य अतिथि के सम्मान में आयोजित औपचारिक भोज के साथ होगा। यह कार्यक्रम अनौपचारिक बातचीत का अवसर प्रदान करेगा, जिससे दोनों सेनाओं के नेतृत्व के बीच सौहार्द और संबंधों को और मजबूती मिलेगी।

यह यात्रा श्रीलंका और भारत दोनों द्वारा दशकों के साझा इतिहास, आपसी विश्वास और क्षेत्रीय साझेदारी से निर्मित अपने मजबूत रक्षा सहयोग को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। द्विपक्षीय रक्षा संबंध विभिन्न क्षेत्रों में फैले हुए हैं, जिनमें संयुक्त अभ्यास, क्षमता निर्माण, सैन्य प्रशिक्षण आदान-प्रदान और क्षेत्रीय चुनौतियों के लिए समन्वित प्रतिक्रियाएं शामिल हैं।

Editor

Recent Posts

BCCI ने न्यूजीलैंड के साथ एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए पुरुष टीम की घोषणा की

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड-बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी एकदिवसीय और टेस्ट श्रृंखला के लिए…

5 घंटे ago

मालदीव ने मुद्रा विनिमय समझौते के तहत भुगतान अवधि बढ़ाने के लिए भारत का आभार व्यक्त किया

मालदीव ने मुद्रा अदला-बदली सुविधा के अंतर्गत तीन हजार करोड़ रुपये की पहली किस्त चुकाने…

5 घंटे ago

NIA ने असम IED मामले में परेश बरुआ और चार अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

एनआईए ने असम के गुवाहाटी में आईईडी विस्फोटक मिलने के मामले में उल्फा (आई) प्रमुख…

5 घंटे ago

सरकार ने शहरी आवास मिशन के अंतर्गत 1.93 लाख आवासों को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के दूसरे चरण के तहत 1 लाख 93 हजार से अधिक नए…

6 घंटे ago

सरकार ने पीएम केयर योजना के अंतर्गत बच्चों के लिए आधार कार्ड प्रमाणीकरण अनिवार्य किया

केंद्र सरकार ने पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत विशेष छात्रवृत्ति का लाभ प्राप्त…

6 घंटे ago

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए

गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…

20 घंटे ago