insamachar

आज की ताजा खबर

Iranian naval vessel Iris Dena
अंतर्राष्ट्रीय

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए

श्रीलंका की नौसेना ने ईरान के नौसेना पोत आईरिस देना के 84 नाविकों के शव बरामद कर लिए हैं। यह पोत श्रीलंका के दक्षिण में समुद्र में अमरीकी पनडुब्बी के हमले के बाद डूब गया था। यह घटना हिंद महासागर में श्रीलंका की समुद्री सीमा से परे अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में घटी। नौसेना अधिकारियों ने बताया है कि लापता लोगों की तलाश के लिए खोज अभियान जारी है। यह युद्धपोत विशाखपट्टणम में कई देशों के युद्धपोतों के साथ अंतरराष्ट्रीय बेड़ा समीक्षा और नौसेना अभ्यास में भाग लेने के बाद ईरान लौट रहा था।

इस बीच, श्रीलंका की सरकार ने कहा है कि उसकी समुद्री सीमा के पास एक और ईरान के पोत का पता चला है, लेकिन यह उसके जल क्षेत्र में मौजूद नहीं है। कैबिनेट प्रवक्ता और मंत्री डॉ. नलिंदा जयतिस्सा ने आज संसद को बताया कि यह पोत वर्तमान में श्रीलंका की समुद्री सीमा के निकट विशिष्ट आर्थिक क्षेत्र में है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *