बिज़नेस

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी, सेंसेक्स-निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर

शेयर बाजार के दोनों मानक सूचकांक रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए। बीएसई सेंसेक्स में 286 अंक की बढ़त रही जबकि एनएसई निफ्टी 94 अंक चढ़कर बंद हुआ। इस तरह घरेलू शेयर बाजार लगातार चौथे सत्र में बढ़त के साथ बंद हुए। इस दौरान बाजार ने नए रिकॉर्ड भी बनाए हैं।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 285.94 अंक यानी 0.35 प्रतिशत बढ़कर अपने अबतक के उच्चतम 81,741.34 अंक पर बंद हुआ। दिन में कारोबार के दौरान सेंसेक्स एक समय 372.64 अंक उछलकर 81,828.04 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंचा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 93.85 अंक यानी 0.38 प्रतिशत बढ़कर 24,951.15 अंक के सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान इसमें एक समय 127.3 अंक की बढ़त दर्ज की गई थी।

सेंसेक्स की कंपनियों में जेएसडब्ल्यू स्टील, एशियन पेंट्स, मारुति सुजुकी इंडिया, एनटीपीसी, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकनॉमिक जोन, भारती एयरटेल, आईटीसी और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ में रहीं। दूसरी तरफ रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस, महिंद्रा एंड महिंद्रा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के शेयरों में गिरावट रही।

एशिया के अन्य बाजार बढ़त के साथ बंद हुए। यूरोप के अधिकांश बाजार बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। मंगलवार को अमेरिकी बाजार मिले-जुले रुख के साथ बंद हुए थे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.88 प्रतिशत बढ़कर 80.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 5,598.64 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

3 घंटे ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

3 घंटे ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

3 घंटे ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

3 घंटे ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

3 घंटे ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

3 घंटे ago