बिज़नेस

शेयर मार्किट: सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के पार, निफ्टी ने भी लांघा 24,000 अंक का स्तर

शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला आज लगातार चौथे कारोबारी सत्र में जारी रहा और सेंसेक्स पहली बार 79,000 अंक के स्तर को पार कर गया। वहीं निफ्टी ने भी पहली बार ऐतिहासिक 24,000 अंक का शिखर छुआ।

इन्फोसिस, रिलायंस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में लिवाली से बाजार में बढ़त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 568.93 अंक यानी 0.72 प्रतिशत चढ़कर 79,243.18 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान एक समय यह 721.78 अंक बढ़कर 79,396.03 अंक के नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी 175.70 अंक यानी 0.74 प्रतिशत बढ़कर 24,044.50 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 218.65 अंक चढ़कर 24,087.45 के अपने नए सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया था। सेंसेक्स ने 78,000 अंक का आंकड़ा इसी सप्ताह 25 जून को पहली बार पार किया था।

वहीं, निफ्टी ने इसी साल 24 मई को पहली बार 23,000 अंक का स्तर छुआ था। जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में तेजी की उम्मीद और सीमेंट क्षेत्र में मजबूती के दम पर मानक सूचकांकों ने तेजी दिखाई। स्थिर शुरुआत के बाद निफ्टी उतार-चढ़ाव के बीच चढ़ता गया और 24,000 अंक के नए मुकाम को पार कर गया।’’

व्यापक बाजार में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.17 प्रतिशत चढ़ा जबकि स्मॉलकैप में 0.57 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई। एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोपीय बाजारों में दोपहर के कारोबार में मिलाजुला रुख था। बुधवार को अमेरिकी बाजार बढ़त के साथ बंद हुए थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.84 प्रतिशत बढ़कर 85.97 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 3,535.43 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध रूप से बिकवाली की। बीएसई सेंसेक्स बुधवार को 620.73 अंक उछलकर 78,674.25 अंक पर और एनएसई निफ्टी 147.5 अंक बढ़कर 23,868.80 अंक पर बंद हुआ था।

Editor

Recent Posts

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने AI आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा प्रयासों के लिए एक घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए

भारत, अमरीका और 8 अन्य देशों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस-एआई आपूर्ति श्रृंखलाओं की सुरक्षा पर साझा…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक टॉवर का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज ओडिशा के कटक स्थित श्री श्री विश्वविद्यालय में आइकॉनिक…

3 घंटे ago

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (IMNEX-26) का 8वां संस्करण विशाखापट्टनम में संपन्न हुआ

भारत-म्यांमार नौसैनिक अभ्यास (आईएमएनईएक्स-26) का 8वां संस्करण अपने बंदरगाह और समुद्री चरणों के सफल समापन…

3 घंटे ago

गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड के गैर-हिमाच्छादित वाले क्षेत्रों में जनगणना 2027 के दूसरे चरण के लिए स्व-गणना शुरू

जनगणना 2027 के दूसरे चरण यानी जनसंख्या गणना (PE) के लिए स्व-गणना (SE) की प्रक्रिया…

3 घंटे ago

भारतीय तटरक्षक बल ने राष्ट्रीय तटीय सुरक्षा सम्मेलन ‘सागर सुरक्षा 2026’ की शुरुआत की

भारतीय तटरक्षक बल ने गृह मंत्रालय के सीमा प्रबंधन प्रभाग के सहयोग से आज कोलकाता…

4 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार जी की प्रतिमा के अनावरण समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज पुणे में महाराष्ट्र के पूर्व उप-मुख्यमंत्री अजित पवार…

5 घंटे ago