भारत

देश के जलाशयों का भंडारण स्तर 10 साल के औसत से 14 प्रतिशत अधिक: केंद्रीय जल आयोग

केंद्रीय जल आयोग (सीडब्ल्यूसी) की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि इस वर्ष देश के जलाशयों के भंडारण स्तर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है जिसके तहत वर्तमान में भंडारण स्तर दस साल के औसत से 14 प्रतिशत अधिक है।

जलाशय भंडारण के संबंध में जारी हालिया बुलेटिन के अनुसार देशभर के 150 प्रमुख जलाशयों का भंडारण स्तर 124.016 बिलियन क्यूबिक मीटर (बीसीएम) है, जो इन जलाशयों की कुल क्षमता का 69 प्रतिशत है। पिछले वर्ष इसी अवधि में भंडारण स्तर 111.85 बीसीएम था यानी इस वर्ष काफी अच्छी वृद्धि देखी गई है।

जलाशयों का मौजूदा भंडारण स्तर दस साल के औसत से भी अधिक है। दस साल के औसत स्तर को ‘सामान्य भंडारण’ माना जाता है जो 108.79 बीसीएम था। अगर क्षेत्रवार देखें तो देश के विभिन्न हिस्सों में भंडारण स्तर अलग-अलग है। उत्तरी क्षेत्र में भंडारण स्तर इस समय, कुल क्षमता का 51 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 88 प्रतिशत से कम है और सामान्य भंडारण स्तर 71 प्रतिशत से कम है। उत्तरी क्षेत्र में हिमाचल प्रदेश, पंजाब और राजस्थान आते हैं। इसके विपरीत, पूर्वी क्षेत्र में सुधार देखा गया है जहां भंडारण स्तर, क्षमता का 53 प्रतिशत है, जो पिछले वर्ष के 38 प्रतिशत से अधिक है और 50 प्रतिशत के सामान्य स्तर से बेहतर है। पूर्वी क्षेत्र में असम, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, त्रिपुरा, नगालैंड और बिहार आते हैं।

गुजरात और महाराष्ट्र सहित पश्चिमी क्षेत्र के जलाशयों में भी सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई जहां के जलाशय कुल क्षमता के 72 प्रतिशत तक भर गये, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में भंडारण स्तर 68 प्रतिशत था और सामान्य भंडारण स्तर 61 प्रतिशत था।

इसी तरह, मध्य क्षेत्र के जलाशयों में भंडारण स्तर कुछ क्षमता का 72 प्रतिशत है जो पिछले वर्ष के 69 प्रतिशत और सामान्य भंडारण स्तर के 62 प्रतिशत से बेहतर है। मध्य क्षेत्र में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ आते हैं। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु वाले दक्षिण क्षेत्र में आंकड़ा सबसे अलग है। इस क्षेत्र के जलाशय अपनी क्षमता के 79 प्रतिशत तक भरे हुए हैं, जो पिछले वर्ष के 53 प्रतिशत और सामान्य भंडारण स्तर 60 प्रतिशत से काफी ऊपर है।

सीडब्ल्यूसी के बुलेटिन में बताया गया है कि देश में कुल भंडारण की स्थिति पिछले वर्ष की इसी अवधि और वर्ष के इस समय के सामान्य भंडारण दोनों से बेहतर है। आंकड़े दिखाते हैं कि जल संसाधनों के प्रबंधन के प्रयासों के परिणामस्वरूप अधिकांश क्षेत्रों में भंडारण स्तर में सुधार हुआ है, हालांकि राजस्थान और हिमाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में पिछले वर्ष की तुलना में कम भंडारण दर्ज किया गया।

Editor

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली में छात्रों पर बल प्रयोग और पुलिस के खिलाफ हिंसा के आरोपों की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित की

सर्वोच्च न्यायालय ने हाल ही में दिल्ली में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस और सुरक्षा कर्मियों…

4 घंटे ago

स्टार्टअप इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने और नवाचार को प्रोत्साहन हेतु DPIIT ने फोनपे और शेल इंडिया के साथ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) ने डीपीआईआईटी की…

4 घंटे ago

TDB-DST ने दिल्ली स्थित मेसर्स वन2एक्स टेक प्राइवेट लिमिटेड को स्वदेशी एजेंटिक एआई तकनीक के व्यावसायीकरण के लिए सहयोग प्रदान किया

भारत सरकार कृत्रिम बुद्धिमत्ता के क्षेत्र में भारत को वैश्विक अग्रणी देश के रूप में…

4 घंटे ago

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के महाबलीपुरम में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज महाबलीपुरम, तमिलनाडु में दक्षिणी क्षेत्रीय परिषद की 31वीं…

5 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की, चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रिस्तरीय और व्यावसायिक गोलमेज बैठकों में भाग लिया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सिंगापुर में उच्च स्तरीय द्विपक्षीय और व्यावसायिक…

5 घंटे ago