भारत

दिल्ली-NCR में वायु गुणवत्ता खराब होने के कारण ग्रैप-4 के अंतर्गत सख्त प्रतिबंध फिर से लागू

राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में वायु गुणवत्‍ता में गिरावट को देखते हुए वायु गुणवत्‍ता प्रबंधन आयोग ने चरणबद्ध कार्रवाई योजना – ग्रैप 3 और 4 के तहत सभी कार्रवाई लागू करने का फैसला किया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार दिल्‍ली में आज सुबह सात बजे वायु गुणवत्‍ता सूचकांक तीन सौ 50 से ऊपर दर्ज किया गया। शहर के कुछ क्षेत्रों में सूचकांक गंभीर श्रेणी को पार करता हुआ चार सौ अंक से भी ऊपर पहुंच गया।

ग्रैप 3 के तहत पूरे राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र में गैर-जरूरी निर्माणकार्यों तथा सड़क निर्माण और खनन गतिविधियों पर प्रतिबंध लगाया जा रहा है। दिल्‍ली तथा गुरुग्राम, फरीदाबाद, गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर जिलों में बीएस-3 पेट्रोल वाहनों और बीएस-4 डीजल वाहनों पर भी पाबंदी रहेगी। इसके अलावा दिल्‍ली सरकार और एन.सी.आर. की राज्‍य सरकारें अनिवार्य रूप से कक्षा पांच तक के बच्‍चों के लिए ऑनलाइन कक्षाओं का भी आयोजन करेगी। चरणबद्ध कार्रवाई योजना-4 के तहत विद्यालयों को अनिवार्य रूप से कक्षा छह से नौ और ग्‍यारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ऑफलाइन और ऑनलाइन कक्षाओं का आयोजन करना होगा।

Editor

Recent Posts

सऊदी अरब में मौजूदा स्थिति को देखते हुए रियाद में भारतीय दूतावास ने अपने नागरिकों के लिए परामर्श जारी किया

सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…

5 घंटे ago

शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद अमरीका को भारत का वस्तु निर्यात करीब 51 अरब डॉलर हुआ

सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…

5 घंटे ago

NEET-PG 2026 में पारदर्शिता मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और एनएमसी से जवाब मांगा

सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…

5 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने SIR के विरोध में मार्च को लेकर राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अन्य को नोटिस जारी किया

सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…

6 घंटे ago

सरकार ने 1 नवम्‍बर से मोबाइल उपयोगकर्ताओं के लिए फोन करने वाले का नाम प्रदर्शित करना अनिवार्य किया

सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…

6 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के निर्देश दिए

निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…

6 घंटे ago