insamachar

आज की ताजा खबर

Sudden flood caused terrible devastation on Sumatra island of Indonesia.
अंतर्राष्ट्रीय

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ से मची भयानक तबाही

इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर अचानक आई बाढ़ से मची तबाही के भयानक परिणाम शवों की बढ़ती संख्या से नजर आ रहे हैं। पिछले कुछ दिन में बड़ी संख्या में शव मिलने के बाद बचावकर्मियों ने सोमवार को भी शवों की तलाश की। बाढ़ में लोग बहा गए और लगभग 200 घर और इमारतें जलमग्न हो गये।

मानसून की भारी बारिश के साथ माउंट मेरापी से ठंडा लावा निकलने तथा भूस्खलन से अब तक 41 लोगों की मौत हो गई और 17 लापता हो गये। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने कहा कि शनिवार आधी रात से ठीक पहले पश्चिमी सुमात्रा प्रांत के चार जिलों के साथ पहाड़ के किनारे बसे गांवों में बाढ़ आई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *