उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिला अदालत ने उत्तर प्रदेश पुलिस को दो दशक पुराने सडक नाकाबंदी विरोध प्रदर्शन मामले में आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार करके 28 अगस्त को अदालत में पेश करने का आदेश दिया है।
अदालत ने संजय सिंह की दोषसिद्धि के बाद आत्मसमर्पण करने में असफल रहने और मामले की सुनवाई को टालने पर कडी आपत्ति जताई है। इससे पहले इस महीने की 13 तारीख को संजय सिंह, समाजवादी पार्टी के नेता अनूप संडा और चार अन्य लोगों के विरूद्ध गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। इस मामले में कल सुनवाई होनी थी, लेकिन आरोपी अदालत में पेश नहीं हुए।
2001 में संजय सिंह और अनूप संडा ने अपने समर्थकों के साथ बिजली कटौती मुददे पर विरोध प्रदर्शन के लिए सुलतानपुर में एक फ्लाईओवर को बाधित किया। पिछले वर्ष 23 जनवरी को सुलतानपुर की विशेष अदालत ने सभी छह आरोपियों को दोषी ठहराया।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…