भारत

सुप्रीम कोर्ट ने निर्वाचन आयोग को पश्चिम बंगाल में SIR प्रक्रिया में न्यायिक अधिकारियों को पूर्ण लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया

सर्वोच्च न्यायालय ने निर्वाचन आयोग और पश्चिम बंगाल सरकार को राज्य में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-एस.आई.आर. में शामिल न्यायिक अधिकारियों को पूर्ण लॉजिस्टिक सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया है। शीर्ष न्यायालय की पीठ ने कहा कि उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश अपीलों पर विचार करने के लिए पूर्व मुख्य न्यायाधीशों और उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों की एक पीठ गठित कर सकते हैं। पीठ ने निर्वाचन आयोग को एस.आई.आर. प्रक्रिया में न्यायिक अधिकारियों के निर्णयों के विरुद्ध अपीलों पर विचार के लिए एक अपीलीय निकाय गठित करने हेतु अधिसूचना जारी करने का निर्देश दिया।

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन-न्यायाधीशों की पीठ ने कहा कि न्यायिक अधिकारी मतदाता सूची से नाम हटाए जाने वाले लोगों की 10 लाख से अधिक आपत्तियों और दावों पर पहले ही विचार कर चुके हैं। न्यायालय ने निर्वाचन आयोग को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश की स्वीकृति के बिना उठाए गए किसी भी अनिवार्य कदम से पुनरीक्षण प्रक्रिया बाधित न हो। पीठ ने आयोग को अपने पोर्टल में तकनीकी व्यवधानों को दूर करने और न्यायिक अधिकारियों के लिए शीघ्र ही नए लॉगिन आईडी बनाने का भी निर्देश दिया।

Editor

Recent Posts

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा, सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराया

भारत एशिया कप महिला क्रिकेट के फाइनल में पहुंच गया है। सेमीफाइनल में कल भारत…

51 मिनट ago

NTA ने UGC NET जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा हुई परीक्षाओं की प्रारंभिक उत्तर कुंजी जारी की

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट जून 2026 की अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र की…

2 घंटे ago

ट्रम्प प्रशासन ने H-1B और अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों की 60 दिन की छूट अवधि खत्म करने का प्रस्ताव रखा

ट्रम्प प्रशासन ने एच-1बी कर्मचारियों और कई अन्य रोजगार-आधारित वीजा धारकों को नौकरी जाने के…

2 घंटे ago

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा

नई दिल्ली में 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन कल भारत मंडपम में शुरू होगा। दो दिन…

2 घंटे ago

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन नई दिल्ली पहुंचे

18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन आज…

2 घंटे ago

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत को दुनिया की आर्थिक वृद्धि का एक प्रमुख आधार बताया…

2 घंटे ago