भारत

सुप्रीम कोर्ट ने CAQM को दिल्‍ली और NCR में प्रदूषण के सभी प्रमुख स्रोतों की पहचान कर दीर्घकालिक कार्य योजना का सुझाव देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायाल ने वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग से दो सप्‍ताह के भीतर उन सभी स्रोतों का पहचान करने को कहा है जो प्रदूषण के मुख्‍य कारक हैं। प्रधान न्‍यायाधीश सूर्यकांत और न्‍यायमूर्ति जयमाल्‍या बागची ने कहा कि आयोग सभी विशेषज्ञों के साथ चर्चा कर दीर्घकालिक समाधान सुझाए जिसे चरणबद्ध रूप से लागू किया जा सके।

न्‍यायालय ने यह भी कहा कि यह सुझाव ऐसे होने चाहिए जिससे लोगों की आजीविका, उद्योग और जनता पर प्रतिकूल प्रभाव न पडे। न्‍यायालय ने यह भी कहा कि प्रदूषण नियंत्रण के उपाय इसलिए विफल रहे कि न्‍यायालय ने कई विशेषज्ञों के विचार लिए जो अलग–अलग प्रकार के थे। पीठ ने रिपोर्ट देने के लिए दो महीने का समय दिए जाने के संबंध में अपर सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी के अनुरोध पर तीखी प्रतिक्रिया दी। हांलाकि, न्‍यायालय ने आयोग को दो सप्‍ताह का समय देते हुए इस महीने की 21 तारीख तक कार्ययोजना प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए। न्‍यायालय ने यह भी कहा कि सर्वोच्‍च न्‍यायालय द्वारा उठाए गए कई मुद्दों पर आयोग की स्थिति–रिपोर्ट मौन है।

Editor

Recent Posts

NHRC उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में ईंट भट्टों में कथित बंधुआ मजदूरी के 216 मामलों की 16 अप्रैल को ऑनलाइन सुनवाई करेगा

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थित ईंट भट्टों में कथित…

10 मिनट ago

राष्ट्रीय कैडेट कोर ने कैडेटों के लिए राष्ट्रव्यापी साइबर सुरक्षा क्षमता निर्माण कार्यक्रम शुरू किया

राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) ने राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईईएलआईटी) के सहयोग से…

12 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी कल उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे, दिल्ली-देहरादून आर्थिक गलियारे के ऊंचे खंड पर बने वन्यजीव गलियारे की समीक्षा करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 14 अप्रैल 2026 को उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री…

24 मिनट ago

अमरीका द्वारा ईरान के बंदरगाह की नाकेबंदी की घोषणा के बाद तेल की कीमत प्रति बैरल 100 डॉलर के पार

ईरानी बंदरगाहों से जहाजों की आवाजाही अवरुद्ध करने की अमरीका की घोषणा के बाद वैश्विक…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज विज्ञान भवन में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किया।…

2 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पीटर मैग्यार और टिस्ज़ा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत…

2 घंटे ago