भारत

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने दिल्‍ली के आवारा कुत्तों को आश्रय स्‍थल भेजने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर फैसला सुरक्षित रखा

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में आवारा कुत्‍तों को आश्रय स्‍थलों में भेजने के दो न्‍यायाधीशों की खंडपीठ के 11 अगस्‍त के आदेश पर रोक लगाने की याचिका पर अपना आदेश सुरक्षित रखा है। न्‍यायमूर्ति विक्रम नाथ, न्‍यायमूर्ति संदीप मेहता और न्‍यायमूर्ति एन वी अंजारिया की खंडपीठ ने याचिका पर सुनवाई की। तीन न्‍यायाधीशों की खंडपीठ ने नगर-निगम अधिकारियों को जारी आदेश पर रोक नहीं लगाई है। न्‍यायमूर्ति जे. बी. पारदीवाला और न्‍यायमूर्ति आर महादेवन ने स्‍वत: संज्ञान लेते हुए सभी आवारा कुत्‍तों को सड़कों से हटाने और आश्रय स्‍थलों में भेजने का आदेश दिया था। कुछ वकीलों ने मुख्‍य न्‍यायाधीश के सामने उल्‍लेख किया था कि आवारा कुत्‍तों के सम्‍बंध में दिया गया आदेश पहले के आदेशों के खिलाफ है जो अन्‍य खंडपीठों ने दिए थे। इसके बाद सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने इस मामले पर सुनवाई की।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

6 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

6 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

6 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

6 घंटे ago