भारत

सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (वीएसएम) ने आज पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया

सर्जन वाइस एडमिरल मनीष होनवाड (वीएसएम) ने आज सुबह पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक और कमांडेंट का पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 1989 में सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय से एमबीबीएस की उपाधि प्राप्त की और 1998 में वहीं से एनेस्थिसियोलॉजी और क्रिटिकल केयर मेडिसिन में एमडी की डिग्री हासिल की। ​​वह बेंगलुरु स्थित राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तंत्रिका विज्ञान संस्थान (एनआईएमएएनएचएस) से न्यूरो-एनेस्थिसियोलॉजी में विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन फेलो हैं। फ्लैग ऑफिसर नई दिल्ली स्थित भारतीय लोक प्रशासन संस्थान के पूर्व छात्र भी हैं, जहां से उन्होंने लोक प्रशासन में एमफिल की उपाधि प्राप्त की थी।

37 वर्षों से अधिक के अनुकरणीय करियर में, फ्लैग ऑफिसर ने नौसेना मुख्यालय में अपर महानिदेशक चिकित्सा सेवा (नौसेना), कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएचएस संजीवनी और कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएचएस अश्विनी सहित प्रतिष्ठित शैक्षणिक, नैदानिक ​​और प्रशासनिक पदों पर कार्य किया है, जिसके बाद उन्होंने निदेशक और कमांडेंट एएफएमसी का पदभार ग्रहण किया।

फ्लैग ऑफिसर, सोसाइटी फॉर सिमुलेशन इन हेल्थकेयर (एसएसआईएच), यूएसए से प्रमाणित हेल्थकेयर सिमुलेशन एजुकेटर हैं और विभिन्न राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलनों में हेल्थकेयर सिमुलेशन पर अंतर्राष्ट्रीय वक्ता हैं।

रोगियों की देखभाल और सेवा के प्रति उनके समर्पण को मान्यता देते हुए, फ्लैग ऑफिसर को वर्ष 2025 में ‘विशिष्ट सेवा पदक’ से सम्मानित किया गया है। उन्हें वर्ष 2006 और वर्ष 2013 में दो बार नौसेना प्रमुख की प्रशस्ति और वर्ष 2007 में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (दक्षिण) प्रशस्ति और वर्ष 2011 में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (पश्चिम) प्रशस्ति से भी सम्मानित किया गया है।

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा के सभी रैंकों की ओर से, डीजीएएफएमएस, फ्लैग ऑफिसर को पुणे स्थित सशस्त्र बल चिकित्सा महाविद्यालय के निदेशक एवं कमांडेंट के रूप में सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दी गई हैं।

Editor

Recent Posts

RBI ने तीनों सरकारी तेल कंपनियों की अमेरिकी डॉलर की दैनिक जरूरत पूरी करने के लिए विशेष व्यवस्था की घोषणा की

भारतीय रिज़र्व बैंक (आर.बी.आई) ने सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियों – इंडियन ऑयल, हिंदुस्तान…

11 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्री द्विपक्षीय अभ्यास इंद्र-2026 में भाग लेने के लिए रूस पहुंचा

भारतीय नौसेना का जहाज सह्याद्रि 10 अक्टूबर, 2026 को रूस के व्लादिवोस्तोक पहुंचा। यह युद्धपोत…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने चेन्नई में 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज चेन्नई में आईआईटी-मद्रास में आयोजित कार्यक्रम में 13 हज़ार करोड़…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने चेन्नई मेट्रो रेल परियोजना के पूनमल्ली-वडापलानी खंड का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंचे। वे आज चेन्नई में 13…

13 घंटे ago