दिल्ली पुलिस की एक टीम फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ आम आदमी पार्टी (आप) की सांसद स्वाति मालीवाल पर कथित हमले के मामले में शुक्रवार शाम यहां मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर पहुंची। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
टीम का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर) अंजिता चेप्याला कर रही हैं और इसमें तीन पुलिस अधिकारी हैं। उनके साथ पांच फॉरेंसिक विशेषज्ञ भी हैं। सूत्रों ने बताया कि अधिकारी शाम करीब 4.45 बजे वहां पहुंचे, जो मुख्यमंत्री के आवास से सबूत और सीसीटीवी फुटेज एकत्र कर सकते हैं, जहां सोमवार सुबह मालीवाल पर कथित तौर पर हमला किया गया था।
आम आदमी पार्टी की सांसद स्वाति मालीवाल अपने साथ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सहयोगी बिभव कुमार द्वारा की गई कथित बदसलूकी के मामले में मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के लिए शुक्रवार को तीस हजारी अदालत पहुंचीं।
निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम,…
भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की…
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…