ईरान ने पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल में शामिल भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की
ईरान ने शनिवार को कहा कि दो सप्ताह पहले उसके समुद्री क्षेत्र में ईरानी सुरक्षा बलों द्वारा जब्त किए गए पुर्तगाली ध्वज वाले जहाज के चालक दल के भारतीय सदस्यों को राजनयिक पहुंच प्रदान की जा रही है। ईरान की…
केन्द्र सरकार ने बांग्लादेश, UAE, भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 MT प्याज के निर्यात की अनुमति दी
सरकार ने छह पड़ोसी देशों बांग्लादेश, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), भूटान, बहरीन, मॉरीशस और श्रीलंका को 99,150 एमटी प्याज के निर्यात की अनुमति दी है। पिछले वर्ष की तुलना में 2023-24 में खरीफ एवं रबी फसलों की अनुमानित कम उपज…
तीरंदाजी विश्व कप में भारत की ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर स्वर्ण पदक जीता
शंघाई में चल रहे तीरंदाजी विश्व कप में भारत की ज्योति सुरेखा वेनम, अदिति गोपीचंद स्वामी और प्रणीत कौर ने महिलाओं के फाइनल मुकाबले में इटली को हराकर स्वर्ण पदक हासिल किया। भारतीय महिला टीम ने मात्र चार अंक खोकर…
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में लगभग 61 प्रतिशत मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में कल शाम सात बजे तक 60 दशमलव नौ-छह प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ। इस चरण में 88 लोकसभा सीटों पर वोट डाले गए। मतदान शांतिपूर्ण रहा और गर्मी के बावजूद विभिन्न क्षेत्रों के मतदाताओं ने…
मध्य प्रदेश में कल दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य की छह लोकसभा सीटों पर लगभग 58 दशमलव दो छह प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया
मध्य प्रदेश में कल दूसरे चरण के मतदान के दौरान राज्य की छह लोकसभा सीटों पर लगभग 58 दशमलव दो छह प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। होशंगाबाद में सर्वाधिक 66 दशमलव सात दो प्रतिशत और रीवा में सबसे कम 49…
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के 88 निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया है। इनमें केरल की सभी बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की शेष 13, उत्तर प्रदेश तथा महाराष्ट्र…
लोकसभा चुनाव के दूसरे-चरण का मतदान जारी, शाम 5 तक त्रिपुरा में सर्वाधिक 77.53 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए 12 राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की 88 संसदीय सीटों पर मतदान हो रहा है। इनमें केरल की बीस, कर्नाटक की 14, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र की आठ-आठ,…
भारत और कोरिया ने सियोल में निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर विचार विमर्श किया
भारत और दक्षिण कोरिया के बीच निरस्त्रीकरण और अप्रसार पर संवाद सियोल में आयोजित किया गया। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोनों देशों ने परमाणु, रासायनिक और जैविक क्षेत्रों के अप्रसार और निरस्त्रीकरण के विकास पर चर्चा की। दोनों पक्षों…
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया
रक्षा सचिव गिरिधर अरमाने ने 26 अप्रैल, 2024 को अस्ताना, कजाकिस्तान में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लिया। बैठक के दौरान सभी एससीओ सदस्य देशों के रक्षा मंत्रियों द्वारा एक प्रोटोकॉल पर हस्ताक्षर किए…








