भारत

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक्स पर पोस्ट किया; “तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के.स्टालिन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की।”

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के वास्ते लंबित कोष को शीघ्र जारी करने की मांग की। राज्य के एक अधिकारी ने बताया कि इस भेंट के दौरान मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के अध्यक्ष स्टालिन ने मोदी से तमिलनाडु के मछुआरों के हितों की रक्षा के लिए व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने का भी अनुरोध किया।

प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद स्टालिन ने कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी से भेंट की। उनकी यह मुलाकात 28 सितंबर को कांचीपुरम में प्रस्तावित एक जनसभा से पहले हुई है। इस जनसभा में विपक्षी गठबंधन के नेता एकत्र होंगे। स्टालिन बृहस्पतिवार की शाम को राष्ट्रीय राजधानी पहुंचे थे और उनका सांसद टी आर बालू, तिरुचि शिवा, दयानिधि मारन, के कनिमोझी, टी सुमति समेत द्रमुक नेताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया।

Editor

Recent Posts

रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए पीएम मोदी के विचारों की सराहना की

रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की सराहना की है। उन्‍होंने कहा…

27 मिनट ago

नागर विमानन मंत्रालय ने विमानन सुरक्षा प्रक्रियाओं को सरल और तेज़ बनाने के लिए कई सुधारों की शुरुआत की

नागर विमानन मंत्रालय ने भारतीय हवाई अड्डों पर काम करने वाले लोगों के लिए विमानन…

33 मिनट ago

भारतीय पायलट कैप्‍टन स्मित मच्‍छार उपचार के लिए अबू धाबी के अस्‍पताल में भर्ती

विदेश मंत्रालय भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई विमान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य…

34 मिनट ago

ICC ने अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट विश्व कप कार्यक्रम की घोषणा

अंतराष्‍ट्रीय क्रिकेट परिषद ने दक्षिण अफ्रीका, जिम्‍बाब्‍वे और नामीबिया में अगले वर्ष होने वाले क्रिकेट…

36 मिनट ago

राष्‍ट्र आज राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित कर रहा है

राष्ट्र आज राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्‍त्री की जयंती पर श्रद्धासुमन अर्पित…

41 मिनट ago

सऊदी अरब ने तेल अवीव जा रहे फ्लाई दुबई विमान में हमला करने वाले ओमान के सहयोगी–पायलट को UAE को जांच के लिए सौंपा

सऊदी अरब ने फ्लाईदुबई के तेल अवीव जा रहे विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने के कथित…

44 मिनट ago