भारत

तेलंगाना सरकार ने फसल ऋण माफी के कार्यान्‍वयन के लिए दिशानिर्देशों को सूचीबद्ध करने वाला एक सरकारी आदेश जारी किया

तेलंगाना सरकार ने फसल ऋण माफी के कार्यान्‍वयन के लिए दिशानिर्देशों को सूचीबद्ध करने वाला एक सरकारी आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार प्रत्‍येक किसान परिवार के लिए दो लाख रुपये तक की छूट की सीमा तय होगी और नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जारी खाद्य सुरक्षा कार्ड को किसान परिवार के रूप में नामित करने के लिए आधार के रूप में मान्‍यता दी जाएगी।

यह छूट 12 दिसंबर 2018 से 9 दिसंबर 2023 के बीच अनुसूचित वाणिज्यिक बैंकों, ग्रामीण बैंकों और जिला सहकारी बैंकों से प्राप्त अल्पावधि फसल ऋणों पर लागू होगी। ऋण माफी कार्यक्रम के अंतर्गत किसानों को अतिरिक्त ऋण राशि बैंकों को चुकानी होगी और शेष दो लाख रुपये किसान के ऋण खाते में जमा किए जाएंगे। राज्य सरकार कृषि ऋण माफी के लिए एक विशेष पोर्टल संचालित करेगी और प्रत्येक किसान के ऋण खाते, डेटा सत्यापन, पात्रता और अन्य सहित सभी विवरण पोर्टल में उपलब्ध कराए जाएंगे। किसानों की शिकायतों के समाधान के लिए एक शिकायत कक्ष भी स्थापित किया जाएगा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने दिव्यांगजन और दिव्यांगजनों के वाहनों के लिए छूट वाले फास्टैग (FASTags) जारी करने के दिशा-निर्देशों में संशोधन किया

नागरिकों के लिए जीवन को आसान बनाने को बढ़ावा देते हुए और दिव्यांगजनों के लिए…

16 घंटे ago

भारतीय नौसेना का जहाज ‘तरकश’ सद्भावना यात्रा पर केन्या के मोम्बासा पहुंचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का उन्नत सुविधाओं से युक्त स्टील्थ फ्रिगेट जहाज तरकश अपनी…

16 घंटे ago

भारत ने पाकिस्तान को हराकर एशियाई खेलों के हॉकी फाइनल में पंहुचा

जापान एशियाई खेलों में भारत पाकिस्‍तान को हराकर हॉकी के फाइनल में पहुंचा। आखिरी मिनट…

17 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपीएससी के शताब्दी समारोह में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में संघ लोक सेवा आयोग…

17 घंटे ago

पाकिस्तान के हवाई हमलों में अफ़ग़ानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में 9 नागरिकों की मौत

अफ़गानिस्तान के कुनार और हेलमंद प्रांतों में पाकिस्तान के हवाई हमलों में महिलाओं और बच्चों…

18 घंटे ago