तेलंगाना सरकार ने बृहस्पतिवार को 5,644.24 करोड़ रुपये की लागत से फसल ऋण माफी का तीसरा और अंतिम चरण शुरू किया, जिससे 4.46 लाख से अधिक किसानों को लाभ मिलेगा। कांग्रेस सरकार ने अपने चुनावी वादे के अनुसार आठ जुलाई से तीन चरणों में दो लाख रुपये तक के ऋण माफ करने की प्रक्रिया शुरू की।
पहले चरण में एक लाख रुपये तक के कृषि ऋण माफ किए गए। एक सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि पहले चरण में 6,098.93 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 11,50,193 किसानों को लाभ मिला, जबकि दूसरे चरण में 6,190.01 करोड़ रुपये खर्च किए गए, जिससे 6,40,823 किसानों को मदद मिली।
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज षष्ठपीठाधीश्वर परम पूज्य गोस्वामी 108 श्री…
सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद आज शाम 5 बजे मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर…
भारतीय रेलवे ने 27 नवंबर 2026 को सिवोक-रंगपो नई रेल लाइन परियोजना में एक बड़ी…
महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी और कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री (स्वतंत्र…
जूट आयुक्त, वस्त्र मंत्रालय, भारत सरकार ने 27 नवंबर 2026 को एक आदेश जारी किया…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 नवंबर 2026 को शाम 6 बजे नई दिल्ली के भारत मंडपम…