भारत

तेलंगाना पुलिस ने रोहित वेमुला सें संबंधित मामले को बंद करने की रिपोर्ट उच्‍च न्‍यायालय को सौंप दी

तेलंगाना पुलिस ने रोहित वेमुला से संबंधित मामले को बंद करने की रिपोर्ट उच्‍च न्‍यायालय को सौंप दी है। रोहित वेमुला ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में जनवरी 2016 में आत्महत्या कर ली थी। यह मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), और एससी/एसटी अत्याचार निवारण (पीओए) अधिनियम की अन्य धाराओं के तहत दर्ज किया गया था।

पुलिस की जांच बताती है कि वेमुला की आत्महत्या उनकी वास्‍तविक जाति का खुलासा किये जाने के डर से प्रेरित है। कल रात पुलिस ने बताया कि वह इस मामले में और जांच करेगी। पुलिस ने रिपोर्ट में बताया है कि रोहित वेमुला का अनुसूचित जाति समुदाय से होने का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिलने के कारण वह इस मामले को बंद कर रही है। न्यायालय में मामले को बंद करने की रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद कुछ विद्यार्थियों ने हैदराबाद विश्वविद्यालय में विरोध प्रदर्शन किया।

पुलिस महानिदेशक रवि गुप्ता ने बताया कि मृतक रोहित वेमुला को लेकर हुई जांच पर उनकी मां और अन्‍य लोगों ने कुछ संदेह व्‍यक्‍त किया है। इसलिए इस मामले में और जांच करने का निर्णय लिया गया है। एक नोट में उनके कार्यालय ने कहा है कि आगे की जांच की अनुमति के लिए मजिस्ट्रेट से अनुरोध करने से संबंधित एक याचिका न्यायालय में दर्ज की जाएगी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान 5,313 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों का निर्माण किया

देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…

2 मिनट ago

BCGCL और MCL ने ओडिशा के लखनपुर में कोल टू अमोनियम नाइट्रेट परियोजना के लिए ऐतिहासिक भूमि पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए

भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…

24 मिनट ago

मानवाधिकार कार्यकर्ता ने संयुक्त राष्ट्र में बलूचिस्तान का मुद्दा उठाया, वैश्विक समुदाय से पाकिस्तान को जवाबदेह ठहराने का आह्वान किया

बलूचिस्तान में बलूच महिला मंच-बी डब्‍ल्‍यू एफ ने अंतरराष्ट्रीय समुदाय से पाकिस्तान की सेना द्वारा…

3 घंटे ago

मार्च में वस्तु और सेवा कर संग्रह 8 दशमलव 8 प्रतिशत बढ़कर दो लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया

इस वर्ष मार्च में कुल वस्तु और सेवा कर -जीएसटी संग्रह पिछले वर्ष के इसी…

3 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डॉ. श्री श्री शिवकुमार महास्वामीजी के 119वें जन्मदिन समारोह और गुरुवंदन महोत्सव में भाग लिया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज कर्नाटक के तुमकुरु स्थित श्री सिद्धगंगा मठ में डॉ. श्री…

3 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने सांसद सुधा मूर्ति द्वारा लिखित पुस्तक ‘टाइड्स ऑफ टाइम: भारत’स हिस्ट्री थ्रू मुरल्सट इन पार्लियामेंट’ का विमोचन किया

उपराष्ट्रपति और राज्यसभा के अध्यक्ष सीपी राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली के संविधान सदन में…

3 घंटे ago