भारत

दस दिवसीय गणेश चतुर्थी उत्सव आज मूर्ति‍ विसर्जन के साथ सम्‍पन्‍न हो जाएगा

गणेश चतुर्थी उत्‍सव आज सम्‍पन हो रहा है। आज अनन्‍त चतुर्दशी के अवसर पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। मुम्‍बई में 65 प्राकृतिक जलाशयों और 205 कृत्रिम पोखरों में विसर्जन की व्‍यवस्‍था की गई है। लगभग साढ़े छह हजार सार्वजनिक पंडालों की प्रतिमाओं और एक करोड़ 75 लाख घरेलू प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

मुंबई में गणेश विसर्जन समारोह के लिए, स्थानीय प्रशासन और नगर पुलिस ने सुरक्षा, सफ़ाई, स्वास्थ्य और पर्यावरण के अनुकूल व्यवस्थाओं के कड़े इंतज़ाम किए हैं।

पुणे में भी ऐतिहासिक गणेश प्रतिमा विसर्जन आज सुबह पारंपरिक रीति-रिवाजों और उत्साह के साथ शुरू हुआ।

तेलंगाना के हैदराबाद में आज वार्षिक गणेश विसर्जन के लिए सभी इंतजाम किए गए हैं। मुख्‍य विसर्जन समारोह हुसैन सागर झील में होगा। शहर में, अन्‍य झीलों में भी विसर्जन के इंतजाम किए गए हैं। गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए 72 कृत्रिम पोखर भी बनाए गए हैं।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकी गुट के समर्थन में पाकिस्तान के बयान को सिरे से खारिज किया

भारत ने प्रतिबंधित आतंकी गुट और उसके सदस्‍यों के समर्थन में पाकिस्‍तान की ओर से…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पश्चिम एशिया की स्थिति पर संसद परिसर में की सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता

सरकार ने आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन परिसर में पश्चिम एशिया की स्थिति पर…

5 घंटे ago

डाक विभाग ने ट्राइफेड के साथ साझेदारी कर पूरे भारत में आदिवासी उत्पादों के ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने का निर्णय लिया

आदिवासी कारीगरों को सशक्त बनाने और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की दिशा में एक…

7 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने सीमा सड़क संगठन पर विचार-विमर्श के लिए रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली में सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) से संबंधित विचार-विमर्श…

7 घंटे ago