अंतर्राष्ट्रीय

अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती पक्तिका प्रांत में पाकिस्तान के हवाई हमलों में दस लोग मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल

अफ़ग़ानिस्तान के सीमावर्ती पक्तिका प्रांत में कल रात पाकिस्तान के हवाई हमलों में दस लोग मारे गए जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये। इस हमले से सीमा पर दो दिन से जारी शांति भंग हो गई और संघर्ष विराम का उल्‍लंघन हुआ। यह हमला ऐसे समय में हुआ, जब दोनों देशों के बीच 48 घंटे का युद्धविराम समझौता हुआ था। वरिष्ठ तालिबानी अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान ने संघर्ष विराम तोड़कर पक्तिका प्रांत में तीन क्षेत्रों पर बमबारी की। अधिकारी ने कहा कि अफ़ग़ानिस्तान भी जवाबी कार्रवाई करेगा। मृतकों में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ी भी शामिल हैं।

अफ़ग़ानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ये खिलाड़ी एक दोस्ताना मैच में हिस्सा लेने के लिए पक्तिका प्रांत गए थे। इस बीच, अफ़ग़ानिस्तान अगले महीने पाकिस्तान और श्रीलंका के साथ होने वाली त्रिकोणीय श्रृंखला से हट गया है।

पाकिस्तान ने कतर के दोहा में सीमा पार हमले रोकने के उद्देश्य से होने वाली प्रस्तावित वार्ता पूरी होने तक युद्धविराम बढ़ाने का आह्वान किया। हालाँकि, इन हमलों के बाद यह स्पष्ट नहीं है कि यह वार्ता जारी रहेगी या नहीं। दोनों पक्षों के बीच वार्ता आज शुरू होने वा

Editor

Recent Posts

GeM ने पूरे भारत में सरकारी खरीद के अवसरों तक पहुंच बढ़ाने के लिए कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के साथ साझेदारी की

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले भारत के राष्ट्रीय सार्वजनिक खरीद पोर्टल गवर्नमेंट…

38 सेकंड ago

प्रधानमंत्री मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ यूरोप के सबसे बड़े प्रौद्योगिकी और स्टार्टअप आयोजन वीवाटेक 2026 में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ आज पेरिस में यूरोप…

3 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में भारतीय समुदाय के एक विशाल जनसमूह को संबोधित किया।…

6 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और सीईओ रोडोल्फ सादे के साथ समुद्री कनेक्टिविटी और सहयोग के अवसरों पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सीएमए सीजीएम के चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोडोल्फ सादे…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत में सेंट-गोबेन का दायरा बढ़ाने के बारे में सीईओ बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सेंट-गोबेन के सीईओ बनोआ बाज़िन के साथ बातचीत पर प्रसन्नता व्यक्त…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिस्ट्रल एआई के सीईओ आर्थर मेन्श के साथ एआई के बदलते वैश्विक परिदृश्य पर सार्थक चर्चा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मिस्ट्रल एआई के मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) आर्थर मेन्श के साथ…

13 घंटे ago