insamachar

आज की ताजा खबर

Tensions in West Asia have escalated due to the ongoing conflict between the United States, Israel, and Iran.
अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका इजरायल और ईरान के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा

ईरान, इस्राएल और अमरीका के बीच जारी संघर्ष के कारण पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ गया है। इससे वैश्विक बाज़ारों में तेजी आ गई है। तेल की कीमतों में भी भारी उछाल आ रहा है जिससे प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं को आपूर्ति बनाए रखने के लिए आपातकालीन भंडार का उपयोग करना पड़ रहा है। ईरान के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यह संघर्ष लंबे समय तक चलने वाले युद्ध में बदल सकता है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था को काफी नुकसान हो सकता है। तेहरान ने कहा है कि होर्मुज़ जल-डमरू-मध्य पर उसका अभी भी नियंत्रण है और उसने अमरीका और इस्राएल से जुड़े आर्थिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की धमकी दी है।

इस बीच, दुबई में एक विस्फोट के बाद शेख जायद रोड की दिशा से सायरन की आवाज़ें सुनाई दीं। दुबई के अधिकारियों का कहना है कि आज शहर के कुछ हिस्सों में सुनाई देने वाले विस्फोट हवाई सुरक्षा प्रणालियों द्वारा हमलों को विफल करने के कारण हुए थे। हालांकि, इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। दुबई के अधिकारियों ने सभी नागरिकों के लिए एहतियाती निर्देश जारी किए हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *