भारत

थाई प्रतिनिधिमंडल ने योग शिक्षा में सहयोग की संभावना तलाशने के लिए MDNIY का दौरा किया

दिल्ली में मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान (एमडीएनआईवाई) ने 17 सितंबर को थाईलैंड के थाई पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा विभाग (डीटीएएम) के एक प्रतिष्ठित प्रतिनिधिमंडल की मेजबानी की। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व डीटीएएम के महानिदेशक डॉ. तवीसीन विसनयुथिन और अन्य अधिकारियों ने किया।

प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एमडीएनआईवाई के निदेशक डॉ. काशीनाथ समागंडी ने किया। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को संस्थान के विविध कार्यक्रमों और गतिविधियों की जानकारी दी । प्रस्तुति के दौरान निदेशक ने दुनिया भर के योग संस्थानों और प्रशिक्षकों के लिए वाईसीबी मान्यता के महत्व पर भी प्रकाश डाला, जिससे योग शिक्षा के मानकों को बढ़ाया जा सके। इस अवसर पर थाई पारंपरिक और वैकल्पिक चिकित्सा विभाग के महानिदेशक डॉ. तवीसीन विसनयुथिन ने योग के एक प्रमुख संस्थान के रूप में एमडीएनआईवाई के प्रति गहरी रुचि दिखाई।

प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए डॉ. काशीनाथ समागंडी ने संस्थान की समृद्ध विरासत के बारे में विस्तार से बताया। एमडीएनआईवाई को ‘पारंपरिक योग की भूमि’ बताते हुए उन्होंने कहा, “संस्थान योग की प्राचीन प्रथाओं को संरक्षित करने और बढ़ावा देने के लिए समर्पित है, जो पीढ़ियों से चली आ रही हैं। एमडीएनआईवाई शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक कल्याण के लिए एक समग्र दृष्टिकोण प्रदान करता है।”

प्रतिनिधिमंडल को एमडीएनआईवाई के अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्देशित दौरा कराया गया। इसमें एनएबीएच-मान्यता प्राप्त योग चिकित्सा आउट-पेशेंट विभाग (ओपीडी), मल्टीमीडिया और लाइब्रेरी, विभिन्न प्रयोगशालाएं और अन्य सुविधाएं शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न विभागों के संबंधित प्रभारियों से भी बातचीत की। इसके अलावा, महानिदेशक, डीटीएएम ने टीम के सदस्यों के साथ षटक्रिया (सफाई अभ्यास) की प्रक्रियाओं से परिचय कराया।

दौरे के बाद, प्रतिनिधिमंडल को एक छोटे योग ब्रेक सत्र से परिचित कराया गया, जो विशेष रूप से कामकाजी पेशेवरों के लिए विश्राम के लिए डिज़ाइन किया गया था। डॉ. तवीसिन विसनयुथिन ने टीम के साथ ‘एक पेड़, माँ के नाम’ थीम पर वृक्षारोपण में भाग लिया।

इस दौरे का उद्देश्य योग शिक्षा, चिकित्सा और अनुसंधान के क्षेत्रों में अंतर-सांस्कृतिक सहयोग को बढ़ावा देना था, जिससे योग की प्राचीन परंपराओं के माध्यम से समग्र स्वास्थ्य और कल्याण के प्रति एमडीएनआईवाई की प्रतिबद्धता को और मजबूती मिले।

Editor

Recent Posts

केंद्र ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में ग्रामीण स्थानीय निकायों के लिए 3,324 करोड़ रुपये से अधिक की राशि जारी की

केंद्र सरकार ने बिहार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में पंचायती राज…

25 मिनट ago

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने अन्वेषण लाइसेंस ब्लॉकों की नीलामी के दूसरे चरण का शुभारंभ किया

केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…

13 घंटे ago

पश्चिम बंगाल में भारी यातायात वाले रेलवे फाटक पर भीड़ कम करने के लिए भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज को मंजूरी दी

भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…

13 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्य प्रदेश में ढ़ांचागत परियोजनाओं को मंजूरी दी

देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…

13 घंटे ago

सुरक्षा बलों की युद्धक तत्परता बढ़ाने के लिए डीएसी ने 3.60 लाख करोड़ रुपये के पूंजीगत अधिग्रहण प्रस्तावों को मंजूरी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…

13 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में परमाणु ऊर्जा के त्वरित विस्तार की पुष्टि की; 2031-32 तक क्षमता तीन गुना होने का लक्ष्य

केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…

13 घंटे ago