छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज रायपुर में होगा। केंद्रीय खेल और युवा कार्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया इन खेलों का शुभारंभ करेंगे। खेलों में 30 हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ी और करीब 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के अधिकारी भाग लेंगें।
इस आयोजन का उद्देश्य देश के आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं को एक ऐसा राष्ट्रीय स्तर का मंच प्रदान करना है, जहां उनके खेल कौशल को सही पहचान और अवसर मिल सके। रायपुर में फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग वेटलिफ्टिंग और कबड्डी की प्रतियोगिताएं होंगी। जबकि, बस्तर में एथलेटिक्स और सरगुजा में कुश्ती तथा मलखंभ की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में देश के करीब तीस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के तीन हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ी और अधिकारी भाग ले रहे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…
झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…
बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक…
भारत टेक्सटाइल ट्रेड फेडरेशन (बीटीटीएफ) और प्रीमियर विजन एसए, जो रचनात्मक फैशन, वस्त्र और सोर्सिंग…