Defence News

मालाबार अभ्यास 2024 का समुद्री चरण 14 अक्टूबर को विशाखापत्तनम के तट पर शुरू हुआ

मालाबार अभ्यास 2024 का समुद्री चरण 14 अक्टूबर 2024 को विशाखापत्तनम के तट पर शुरू हुआ। आस्ट्रेलिया, भारत, जापान और अमेरिका के नौसेना के युद्धपोत, हेलीकॉप्टर और लंबी दूरी के समुद्री गश्ती विमानों का बंगाल की खाड़ी में एक साथ अभ्यास इन देशों के बीच उच्च स्तरीय सहयोग और परिचालन तालमेल को दर्शाता है।

इस चरण में भाग लेने वाली नौसेनाएँ सतह, उप-सतह और वायु युद्ध क्षेत्रों में अभ्‍यास करते हुए समुद्री युद्ध संचालन की एक विस्तृत श्रृंखला में शामिल होंगी। इस उन्नत और जटिल अभ्यास का उद्देश्‍य देशों के बीच आपसी समझ और समन्वय को बढ़ावा देते हुए समुद्र में एक संयुक्त कार्य बल के रूप में निर्बाध रूप से संचालन करना है। भारतीय नौसेना की पनडुब्बियाँ उप-सतह युद्ध अभ्यासों में भाग लेंगी और भाग लेने वाले देशों के विशेष बलों के संयुक्त अभ्यास भी इस चरण में शामिल किए जाएँगे।

यह समुद्री चरण भाग लेने वाले देशों के बीच अंतर-संचालन को सुदृढ़ बनाएगा तथा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में क्षेत्रीय सुरक्षा और स्थिरता को बढ़ाने में सहायक होगा। समुद्री चरण का समापन 18 अक्टूबर 2024 को मालाबार 2024 के समापन समारोह के साथ होगा।

Editor

Recent Posts

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान (DIAT) के 15वें दीक्षांत समारोह को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पुणे स्थित रक्षा उन्नत प्रौद्योगिकी संस्थान से आधुनिक युग की…

3 घंटे ago

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप-गंगासागर नई रेल लाइन के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण को मंजूरी दी

भारतीय रेलवे ने पश्चिम बंगाल में काकद्वीप और गंगासागर के बीच नई रेल लाइन के…

3 घंटे ago

‘संचार साथी’ पहल के फायदों पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा – नशीले पदार्थों की लत से लड़ाई में देशभर में जनभागीदारी बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा…

3 घंटे ago

क्राइस्टचर्च टेस्ट मैच के तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने अपनी दूसरी पारी में 243 रनों की बढ़त बनाई

क्रिकेट में, मेजबान न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन…

3 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एनडीए, खडकवासला में 151वें पाठ्यक्रम, शरद सत्र 2026 की पासिंग आउट परेड की समीक्षा की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने 29 नवंबर, 2026 को महाराष्ट्र के खड़कवासला स्थित राष्ट्रीय रक्षा…

3 घंटे ago