अंतर्राष्ट्रीय

ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध चौथे दिन भी जारी

ईरान और इस्राइल के बीच युद्ध चौथे दिन भी जारी है। पश्चिम एशिया में संघर्ष रोकने के लिए अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक गतिविधियां जोरों पर है। सैन्य हमलों में अनेक लोग मारे गए हैं और बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।

ईरान ने इस्राइली शहरों पर मिसाइल हमला शुरू कर दिया है। हाइफा पर रॉकेट हमले में इस्राइल की राष्ट्रीय आपातकालीन सेवा के 15 लोग घायल हो गए।

इस्राइली सेना ने तेहरान, शिराज और इस्फ़हान जैसे शहरों में रक्षा मंत्रालय के सैन्य ठिकानों पर हमला किया। इस्राइल ने परमाणु कमान और नियंत्रण केंद्र तथा प्रमुख ऊर्जा केंद्रों की पहचान कर 250 से ज़्यादा ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया है। ईरानी अधिकारी मौजूदा इस्राइली हमलों के बीच अमरीका के साथ बातचीत को अनुचित बता रहे हैं। ईरान ने ओमान में होने वाली परमाणु वार्ता में भाग लेने से भी मना कर दिया है।

ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने परमाणु समझौतों के लिए तत्परता का संकेत दिया है, जो यह सुनिश्चित करेगा कि ईरान हथियारों के विकास को आगे न बढ़ाए। उन्होंने कहा कि देश ऐसे किसी भी समझौते को स्वीकार नहीं करेगा जो उसे परमाणु अधिकारों से वंचित करें। ईरान ने कतर और ओमान से संपर्क किया है और उनसे युद्धविराम वार्ता को सुविधाजनक बनाने के लिए अमरीका के साथ मध्यस्थ के रूप में काम करने का अनुरोध किया है। वहीं सऊदी अरब कथित तौर पर स्थिति को संभालने के लिए कूटनीतिक प्रयासों में शामिल है। अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शांति की संभावनाओं जताई है। वैश्विक नेताओं के संघर्ष को मध्य पूर्व के बाकी हिस्सों में फैलने से रोकने की तत्काल आवश्यकता जताने के बाद अंतर्राष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों में तेजी आई है।

Editor

Recent Posts

देश में बेरोजगारी दर अगस्त में मामूली घटकर 5 प्रतिशत

देश में 15 वर्ष और उससे अधिक आयु के व्यक्तियों की बेरोजगारी दर अगस्त में…

13 घंटे ago

भारत ने बोत्सवाना को HIV/AIDS उपचार के लिए 10 टन एंटी-रेट्रोवायरल दवाएं भेजीं

भारत ने एचआईवी एड्स के उपचार के लिए सार्वजनिक स्‍वास्‍थ्‍य प्रणाली में सहायता के उद्देश्‍य…

13 घंटे ago

केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संत मलूकदास जी की स्मृति में स्मारक डाक टिकट का विमोचन किया

केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज संत मलूकदास जी की…

14 घंटे ago

भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास 2026” औली और महाजन रेंज में आरंभ

भारत-अमेरिका के संयुक्त सैन्य अभ्यास “युद्ध अभ्यास” के 22वें संस्करण का उद्घाटन समारोह आज उत्तराखंड…

14 घंटे ago

भ्रामक टिपिंग प्रॉम्प्ट और डार्क पैटर्न के लिए CCPA ने रेपिडो 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

केन्द्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने मुख्य आयुक्त श्रीमती निधि खरे और आयुक्त श्री अनुपम…

14 घंटे ago

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने जलवायु अनुकूल फसलों के विकास में तेजी लाने के लिए ब्रिक-NIPGR में स्वदेशी SPROUT सुविधा का उद्घाटन किया

विज्ञान और प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय…

14 घंटे ago