अमरीका में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच पर ट्रंप नेशनल गोल्फ क्लब में कल रात गोलीबारी हुई। पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के अभियान संचार निदेशक स्टीवन चेउंग ने कहा है कि श्री ट्रंप सुरक्षित और स्वस्थ हैं। जब गोलियां चली तब डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ कोर्स में थे। हमलावर फरार हो गया है लेकिन घटनास्थल से एक हथियार मिला है। इस बीच, व्हाइट हाउस के बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन और उपराष्ट्रपति कमला हैरिस को इस घटना के बारे में जानकारी दे दी गई है। राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति को यह जानकर राहत मिली है कि डोनाल्ड ट्रंप सुरक्षित हैं।
सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड-सीबीएसई के मौजूदा सत्र में कक्षा…
अमरीका में भारत और 19 अन्य देशों से आयात होने वाली दुर्लभ बीमारियों के इलाज…
भारत ने रोम में 28 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक आयोजित हो रहे खाद्य…
देश में इस वर्ष अगस्त में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) द्वारा मापे गए औद्योगिक उत्पादन…
भारत और फिजी के बीच द्विपक्षीय संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की दूसरी बैठक 28 सितंबर,…
आंध्र प्रदेश के यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है कि भारतीय रेलवे…