भारत की सांस्कृतिक विरासत को वापस लाने और उसकी बहाली की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने आज नई दिल्ली स्थित ‘धरोहर भवन’ में वापस लाई गई तीन प्राचीन कालीन वस्तुओं को तमिलनाडु पुलिस की ‘आइडल विंग सीआईडी’ को सौंप दिया।
इन प्राचीन कालीन वस्तुओं में संयुक्त राज्य अमेरिका के स्मिथसोनियन संग्रहालय से दो कांस्य मूर्तियां और नीदरलैंड के हेग से एक कांस्य मूर्ति शामिल हैं। इन्हें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों को औपचारिक रूप से सौंप दिया गया।
इन प्राचीन कालीन वस्तुओं में शामिल हैं:
प्राचीन कालीन वस्तुओं को औपचारिक रूप से सौंपने का कार्य भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) के महानिदेशक यदुबीर सिंह रावत द्वारा एएसआई के अन्य प्रतिनिधियों के साथ किया गया।
इन प्राचीन कालीन वस्तुओं की वापसी, भारत की अपनी सांस्कृतिक धरोहर को उसके सही स्थान पर वापस लाने के निरंतर प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। एएसआई विभिन्न राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर भारत की खोई हुई विरासत की पहचान करने, उसे वापस पाने और स्वदेश लाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रहा है।
भारत-संयुक्त अरब अमीरात के बीच संयुक्त रक्षा सहयोग समिति (जेडीसीसी) की 14वीं बैठक 26 नवंबर…
मत्स्य पालन विभाग, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय, भारत सरकार ने आज नई दिल्ली…
श्रीलंका-ए ने कल दोहा में एशिया कप राइजिंग स्टार्स क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में…
भारत ने वर्ष 2036 के ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए अपना दृष्टिकोण…
लोकसभा की बैठक 30 नवंबर से फिर शुरू होगी, जबकि राज्यसभा की कार्यवाही 2 दिसंबर…
भारत नई दिल्ली में आज हिंद महासागर रिम संगठन – आई.ओ.आर.ए. की 25वीं मंत्रिपरिषद बैठक…