भारत

नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन और भारतीय नागरिकों को बचाया गया

विदेश मंत्रालय ने बताया है कि नेपाल के बाढ़ प्रभावित त्रिशुली बाजार क्षेत्र से पांच वर्षीय बच्चे सहित तीन और भारतीय नागरिकों को बचा लिया गया है। इससे शरणार्थियों की कुल संख्या 169 हो गई है।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कल नई दिल्ली में संवाददाताओं को भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 275 भारतीय नागरिक अभी भी लापता हैं। वहीं, एक हजार 907 भारतीय चीन से सुरक्षित नेपाल पहुंच चुके हैं। काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास इन शरणार्थियों को हवाई मार्ग से वापस लाने में सहायता कर रहा है। रणधीर जायसवाल ने कहा कि तिब्बती स्वायत्त क्षेत्र में कोई भी भारतीय यात्री फंसा हुआ नहीं है।

प्रवक्ता ने बताया कि 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से भारत ने नेपाल को लगभग 95 टन राहत सामग्री भेजी है। उन्होंने कहा कि भारत, नेपाल सरकार की आवश्यकताओं के अनुसार सहायता जारी रखेगा। आने वाले दिनों में भारत, नेपाल सरकार के अनुरोध पर अधिक फोरेंसिक किट, बेली ब्रिज और अतिरिक्त सामग्री भेजने की योजना बना रहा है। बेली ब्रिज पूर्वनिर्मित और मॉड्यूलर स्टील पुल होता है, जिसे कम समय में और बिना भारी मशीनों के आसानी से जोड़ा या स्थापित किया जा सकता है। इस बीच, नेपाल में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर एक हजार 344 हो गई है। खोज और बचाव अभियान जारी है। लगभग 5 हजार लोग अभी भी लापता हैं।

Editor

Recent Posts

गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें जन्मदिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज केरलम के कोल्लम में मां अमृतानंदमयी जी के 73वें…

3 घंटे ago

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में आईआईटी मद्रास यूनिकॉर्न वेंचर फंड लॉन्च किया

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने आज बेंगलुरु में आईआईटी मद्रास एलुमनाई मीट ‘संगम’ में…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने केरलम के कोल्लम में महिला सशक्तीकरण और सहकारिता से जुड़ी विभिन्न पहलों का शुभारंभ किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “सहकार से समृद्धि” के विजन के अनुरूप तथा सहकारिता के माध्यम…

4 घंटे ago

कल रविवार को सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक खुले रहेंगे: वित्त मंत्रालय

वित्त मंत्रालय ने घोषणा की है कि ग्राहकों की सुविधा के लिए कल रविवार को…

5 घंटे ago