तिरुपति में लड्डू में मिलावट के आरोपों के मद्देनजर एफएसएसएआई ने तिरुमला तिरुपति देवस्थानम को कथित रूप से घटिया घी की आपूर्ति करने के लिए तमिलनाडु स्थित एक कंपनी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नोटिस में खाद्य नियामक ने ‘ए आर डेरी फूड प्राइवेट लिमिटेड’ से पूछा कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक विनियमन 2011 के प्रावधानों के उल्लंघन के लिए उसका केंद्रीय लाइसेंस निलंबित क्यों न कर दिया जाए।
नोटिस के अनुसार एफएसएसएआई ने कहा कि उसे मंगलागिरी (आंध्र प्रदेश) स्थित ‘प्रिवेंटिव मेडिसिन संस्थान’ के निदेशक से जानकारी मिली है कि डिंडीगुल स्थित ए आर डेरी फूड प्राइवेट लिमिटेड पिछले चार वर्षों से तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) को घी की आपूर्ति कर रही है।
चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने 4 अप्रैल, 2026 को श्रीनगर स्थित…
भारतीय रेलवे ने वित्त वर्ष 2025-26 में व्यापक और महत्वपूर्ण प्रगति दर्ज की है, जिसमें…
"इंटरनेशनल डायबिटीज फेडरेशन" (IDF) की अध्यक्ष-निर्वाचित डॉ. नीति पाल, जो वर्तमान में भारत भ्रमण पर…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में महात्मा गांधी…
ईरान ने अमरीका के 48 घंटे के युद्धविराम के प्रस्ताव को औपचारिक रूप से खारिज…
भारतीय ध्वज वाला एलपीजी टैंकर, ग्रीन सानवी युद्धग्रस्त होर्मुज जल-डमरू-मध्य को सुरक्षित रूप से पार…