रेलवे ने क्रिसमस और नए साल के दौरान, यात्रियों की भीड़ को देखते हुए नौ रेलवे ज़ोनों में विशेष रेलगाडियां चलाने की योजना बनाई है। कुल 138 विशेष रेलगाडियों की 650 फेरियों के लिए स्वीकृति दी गई हैं और इनमें से 244 फेरियों की अधिसूचना अब तक जारी की जा चुकी है।
इन ज़ोनों में, पश्चिमी रेलवे के पास 26 रेलगाडियां और 226 स्वीकृत फेरियां हैं, जिनमें से 72 फेरियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। मध्य रेलवे 118 स्वीकृत फेरियों के साथ 18 रेलगाडियां चला रही है और इनमें से 76 अधिसूचित फेरियां हैं। दक्षिण मध्य रेलवे ने 26 रेलगाडियों और 34 स्वीकृत फेरियों की योजना बनाई है, जिनमें से 26 फेरियां अधिसूचित की जा चुकी हैं। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की 12 रेलगाडि़यों से 82 फेरियों को स्वीकृति दी गई है, जिनमें से 24 फेरियां अधिसूचित हैं।
दक्षिण पश्चिम रेलवे (एसडब्ल्यूआर) ने 20 रेलगाडियों की योजना बनाई है, जिनमें 42 स्वीकृत और 28 अधिसूचित फेरियां हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर) 14 रेलगाडियां चलाएगी। इसमें 72 स्वीकृत फेरियां शामिल हैं, जिनमें से 6 फेरियां अधिसूचित हैं। उत्तरी रेलवे (एनआर) ने 18 रेलगाडि़यों की योजना बनाई है, जिनमें 66 स्वीकृत और 8 अधिसूचित फेरियां शामिल हैं। उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) ने 2 रेलगाडि़यों का प्रस्ताव दिया है, जिनमें 6 स्वीकृत फेरियां शामिल हैं, हालांकि अभी तक किसी की भी फेरी की अधिसूचना जारी नहीं हुई है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने 2 रेलगाडि़यों की योजना बनाई है, जिनमें सभी 4 स्वीकृत फेरियां के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है।
क्रिसमस और नव वर्ष 2025-26 के लिए निर्धारित रेलगाडियों का सारांश
| रेलवे जोन | रेलगाडि़यों की संख्या | प्रस्तावित फेरियां | स्वीकृत फेरियां | सूचित फेरियां |
| सीआर | 18 | 118 | 118 | 76 |
| एनईआर | 02 | 06 | 06 | 00 |
| एनआर | 18 | 66 | 66 | 08 |
| एससीआर | 26 | 34 | 34 | 26 |
| एसईसीआर | 12 | 82 | 82 | 24 |
| एसडब्ल्यूआर | 20 | 42 | 42 | 28 |
| एनडब्ल्यूआर | 14 | 72 | 72 | 06 |
| डब्ल्यूआर | 26 | 226 | 226 | 72 |
| एनएफआर | 02 | 04 | 04 | 04 |
| कुल | 138 | 650 | 650 | 244 |
मुंबई-गोवा (कोंकण) कॉरिडोर पर मुंबई सीएसएमटी/एलटीटी और करमाली/मडगांव के बीच दैनिक और साप्ताहिक विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं, जो मार्ग के प्रमुख पड़ावों को कवर करती हैं और अतिरिक्त सीटें और स्लीपर विकल्प उपलब्ध कराती हैं। इसी तरह, मुंबई-नागपुर, पुणे-सांगानेर और महाराष्ट्र के अन्य मार्गों पर विशेष सेवाएं यात्रियों को रेलगाडि़यों में भीड़भाड़ से बचने में मदद कर रही हैं और त्योहारों के दौरान सुविधाजनक यात्रा विकल्प प्रदान कर रही हैं। उत्तरी और पूर्वी भारत में, दिल्ली, हावड़ा, लखनऊ और आसपास के शहरों को जोड़ने वाले व्यस्त कॉरिडोर पर लंबी दूरी के यात्रियों को घर या अन्य स्थानों पर जाने में सुविधा प्रदान करने के लिए विशेष रेलगाडि़यां चलाई जा रही हैं।
दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में, हैदराबाद, बेंगलुरु, मंगलुरु और अन्य शहरों को जोड़ने वाली अतिरिक्त रेल सेवाएं इस व्यस्त समय में यात्रियों की सुगम यात्रा सुनिश्चित करती हैं। इनमें 1151 सीएसएमटी-करमाली 1152 करमाली-सीएसएमटी,1171 एलटीटी-तिरुवनंतपुरम, 1405 पुणे-सांगानेर और 1005 सीएसएमटी-नागपुर रेलगाडि़यां शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक भीड़ को देखते हुए कई फेरियां लगा रही हैं। इन विशेष रेलगाडि़यों से रेलवे क्रिसमस और नव वर्ष 2026 के लिए यात्रियों को समुद्र तटों, शहरों और पर्यटन स्थलों की यात्रा के लिए अतिरिक्त क्षमता, आराम और सुविधा प्रदान कर रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज फ्रांस राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ चर्चा की। बातचीत के…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर में 2 मार्च 2026 को सीवर…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में रायसीना संवाद के 11वें संस्करण का शुभारंभ…
पोषण और स्वास्थ्य परिणामों में सुधार के लिए सहयोगात्मक प्रयासों को मजबूत करने की दिशा…
फिनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्जेंडर स्टब ने आज राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से…
केंद्रीय खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज भारत की अग्रणी खेल पहल, विश्व की…