insamachar

आज की ताजा खबर

Today in Chhattisgarh, a total of 18 Maoists—including Papa Rao, a top leader of the Maoist organization—surrendered.
भारत

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण किया

छत्तीसगढ़ में आज माओवादी संगठन के एक शीर्ष नेता पापा राव समेत कुल 18 माओवादियों ने समर्पण कर दिया। समर्पण करने वालों में सात महिलाएं शामिल हैं। पापा राव माओवादी संगठन की राज्य क्षेत्रीय समिति का सदस्य था और उस पर 25 लाख रुपये का इनाम था। बस्तर क्षेत्र के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में माओवादियों ने पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष समर्पण किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *