खेल

एशिया कप क्रिकेट में आज भारत और पाक की जंग, सुपरसंडे को लगेगा रोमांच का तड़का

दुबई में एशिया कप टी-ट्वेंटी क्रिकेट में आज दुबई में ग्रुप-ए में भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। मैच रात आठ बजे से खेला जाएगा। सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में भारतीय टीम आज एशिया कप में चिर-प्रतिद्वंदि पाकिस्तान के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में जीत की प्रबल दावेदार है। दोनों टीमें अपना पहला मैच जीत चुकी हैं। पाकिस्तान अभी फॉर्म की तलाश में है, जबकि भारत विस्फोटक बल्लेबाजी और विश्वस्तरीय गेंदबाजी आक्रमण में शीर्ष स्थान पर है। भारतीय टीम में शुभमन गिल, सूर्यकुमार, अभिषेक शर्मा जैसे बल्लेबाज हैं। जसप्रीत बुमराह तेज गेंदबाजी में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं। वहीं कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे स्पिनर टीम में मौजूद हैं। भारतीय टीम पाकिस्तान की तुलना में कहीं अधिक मजबूत दिख रही है। बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान की अनुपस्थिति में पाकिस्तान की बल्लेबाजी में अनुभव की कमी नजर आ रही है। ऐसे में ये देखना महत्वपूर्ण होगा कि आज का मैच कौन टीम जीत पाती है।

Editor

Recent Posts

बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक CRR को मौजूदा 90% के बजाए 99% पर बनाए रखने की आवश्यकता होगी: आरबीआई

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि बैंकों को 16 अक्टूबर से आवश्यक नकद आरक्षित…

9 घंटे ago

एनआईए ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट में हमले की जांच के लिए मामला दर्ज किया

राष्ट्रीय अन्‍वेषण अभिकरण (एनआईए) ने फ्लाईदुबई के विमान में पिछले महीने उडान के दौरान कॉकपिट…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे संस्करण के प्रतिभागियों को संबोधित किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना केन्द्र जोधपुर में ‘अभ्यास तरंग शक्ति 2026’ के दूसरे…

9 घंटे ago

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- भारत पड़ोसी देशों और वैश्विक सुरक्षा से जुड़े घटनाक्रमों पर कडी नज़र रख रहा है

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आधुनिक युद्ध और वैश्विक सुरक्षा व्यवस्था में हो…

11 घंटे ago

भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में जम्मू-कश्मीर के बारे में झूठ और भ्रामक जानकारी फैलाने के लिए पाकिस्तान की कड़ी आलोचना की

भारत ने संयुक्त राष्ट्र में जम्मू-कश्मीर को लेकर झूठ और गलत अफवाहें फैलाने के लिए…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने एम्स देवघर का दूसरा दीक्षांत समारोह संबोधित किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज झारखंड के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), देवघर के…

11 घंटे ago