भारत

आज बुद्ध पूर्णिमा है; राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री ने बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं दी

आज बुद्ध पूर्णिमा है। आज के दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म, ज्ञान की प्राप्‍त‍ि और महापरिनिर्वाण हुआ था। उन्‍हें बिहार के बोधगया में महाबोधि वृक्ष के तले ज्ञान प्राप्‍ति‍ हुई थी।बुद्ध पूर्णिमा का पर्व भारत, नेपाल, भूटान, म्‍यामां, थाईलैंड, तिब्बत, कोरिया, लाओ, वियतनाम, मंगोलिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया और श्रीलंका में विशेष रूप से मनाया जाता है।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और गृहमंत्री अमितशाह ने बुद्ध पूर्णिमा पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज बुद्ध पूर्णिमा के शुभ अवसर पर सभी नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने भगवान बुद्ध के आदर्शों को साकार करने के लिए दृढ़ प्रतिबद्धता प्रकट की। प्रधानमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भगवान बुद्ध के विचार समाज में आनंद और एकजुटता की भावना को और प्रगाढ़ करेंगे। उन्होंने इस पवित्र अवसर पर सभी से भगवान बुद्ध के जीवन मूल्यों को अपनाने के संकल्प को दोहराने का भी आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह अवसर हमें शांति, करुणा और सद्भावना के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है।

Editor

Recent Posts

अमरीकी सेना ने ईरान के रॉकेट लॉन्चरों पर हमले किए, जवाब में ईरान ने पश्चिम एशिया में अमरीकी ठिकानों को निशाना बनाया

अमरीका ने कल रात होर्मुज जलडमरूमध्य में स्थित लारक द्वीप पर ईरान के सैन्य ठिकानों…

4 घंटे ago

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा – वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास दर 7 प्रतिशत या उससे अधिक रहने की संभावना

वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने कहा कि वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की आर्थिक विकास…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी शंघाई सहयोग संगठन समिट में शामिल होने के लिए किर्गिस्तान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिन के किर्गिस्तान दौरे पर बिश्केक पहुंच गए हैं। हवाई अड्डे…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी को उज़्बेकिस्तान का विदेशी नेताओं को दिया जाना वाला सर्वोच्च सम्मान ‘‘ओली दाराजली दोस्तलिक’’ दिया गया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को उज़्बेकिस्तान के राष्ट्रपति शावकत मिर्ज़ियोयेव द्वारा दोनों देशों के बीच मित्रता…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की और ताशकंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ ओरिएंटल स्टडीज का दौरा किया

प्रधानमंत्री ने आज ताशकंद में शास्त्री स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस वर्ष ताशकंद में…

4 घंटे ago

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण ने जैव-विविधता संरक्षण के लिए पहुँच एवं लाभ-साझाकरण निधि में 5.68 करोड़ रुपये जारी किए

राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण(एनबीए) ने जैविक संसाधनों के उपयोग से उत्पन्न पहुंच एवं लाभ-साझाकरण(एबीएस) तंत्र के…

4 घंटे ago