भारत

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा द्वारा भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है। वर्ष 2015 से, संविधान दिवस को एक ऐसे अवसर के रूप में मनाया जाने लगा है, जब हम संविधान में निहित सिद्धांतों और मूल्यों पर विचार कर सकें और इसके आदर्शों के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता को फिर से दोहरा सकें। इस आयोजन का उद्देश्य संवैधानिक जागरूकता को मजबूत करना, नागरिकों में जिम्मेदारी को बढ़ावा देना और देश के लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने में सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संविधान दिवस की 77वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी नागरिकों को शुभकामनाएं दी हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संविधान के रूप में हमें दिया गया यह उपहार भारतीय लोकतंत्र की एक अमूल्य विरासत है। उन्‍होंने कहा कि संविधान विकसित भारत के हमारे संकल्प को साकार करने में हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि संविधान दिवस संविधान के मूल्यों को मजबूत करने की प्रतिबद्धता को दोहराने का अवसर है। प्रधानमंत्री ने डॉ. बी.आर. आंबेडकर और संविधान सभा के अन्य सभी महान व्यक्तित्वों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

Editor

Recent Posts

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

32 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…

36 मिनट ago

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…

38 मिनट ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने नागपुर में महिला सशक्तिकरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन ‘स्वयंसिद्धा राष्ट्रीय सम्मेलन 2026’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में राष्ट्रसंत तुकड़ोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के…

14 घंटे ago

उपराष्ट्रपति ने यवतमाल में स्वर्गीय श्री जवाहरलाल दरड़ा की आदमकद कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज महाराष्ट्र के यवतमाल स्थित प्रियदर्शिनी सहकारी सूत गिरणी में…

14 घंटे ago